शनिवार 16 मई 2026 - 14:58
इराक के नए पीएम को पीएम मोदी ने दी बधाई

हौज़ा / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इराक़ के नवनिर्वाचित पीएम अली अल-ज़ैदी को मुबारकबाद पेश की है पीएम मोदी ने अपने मैसेज में कहा कि भारत और इराक़ के बीच लंबे वक़्त से दोस्ताना और मज़बूत रिश्ते रहे हैं, जिन्हें नई सरकार के दौर में और मज़बूती मिलेगी।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,अली फलीह कदीम अलजैदी इराक के नए प्रधानमंत्री चुने गए हैं। भारत के प्रधानमंत्री ने इराक के नए पीएम को बधाई देते हुए दोनों देशों की साझा तरक्की और खुशहाली के लिए मिलकर काम करने की उम्मीद जताई। इसके साथ ही अल-ज़ंदी इराक के सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गए हैं।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अली फलीह कदीम अल-जैदी को इराक के प्रधानमंत्री का पद संभालने पर बहुत-बहुत बधाई। भारत इराक के साथ अपने पुराने और दोस्ताना रिश्तों को बहुत महत्व देता है और सभी क्षेत्रों में हमारे आपसी संबंधों को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं और हमारे दोनों देशों की साझा तरक्की और खुशहाली के लिए मिलकर काम करने की उम्मीद करता हूं।

इराक के नए प्रधानमंत्री अली अल-ज़ैदी ने कैबिनेट के साथ शपथ ली है।

इराकी संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार,संसद ने सत्र के दौरान 14 मंत्रालयों को मंजूरी दी, लेकिन इंटीरियर और रक्षा पोर्टफोलियो सहित कई अन्य पदों पर आम सहमति नहीं बना पाई। संसद ने सत्र के दौरान 14 मंत्रालय को मंजूरी दी, लेकिन इंटीरियर और डिफेंस पोर्टफोलियो सहित कई बाकी पोस्ट पर आम सहमति नहीं बना पाई।

नई सरकार में बसीम मोहम्मद को देश का नया तेल मंत्री बनाया गया, जबकि फुआद हुसैन को विदेश मंत्री बनाए रखा गया।

अल-जैजी ने संसद सत्र के दौरान अपना सरकारी प्रोग्राम पेश किया, जिसका लाइव ब्रॉडकास्ट नहीं किया गया, लेकिन उन्होंने अभी तक इसकी सार्वजनिक घोषणा नहीं की है। 40 साल की उम्र में इराक के सबसे युवा प्रधानमंत्री अल-जैदी को 27 अप्रैल को नई सरकार बनाने के लिए चुना गया था।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha