हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,उम्मत ए मुस्लिमा के रहबर-ए-शहीद आयतुल्लाहिल उज़्मा सैय्यद अली ख़ामेनई (रह.) की नमाज़-ए-जनाज़ा आज, रविवार 5 जुलाई 2026 को तेहरान के मुसल्ला-ए-इमाम ख़ुमैनी में एक ऐतिहासिक और अज़ीमुश्शान इज्तिमा के साथ अदा कर दी गई।
नमाज़-ए-जनाज़ा की इमामत मरजअ-ए-तक़लीद हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा जाफ़र सुभानी ने की।
नमाज़-ए-जनाज़ा का आग़ाज़ सुबह 8 बजे ईरानी समयानुसार हुआ। इससे पहले ही मुसल्ला-ए-इमाम ख़ुमैनी और उसके आसपास के इलाक़ों में लाखों अज़ादार और अकीदतमंद जमा हो चुके थे।
रात भर ईरान के मुख़्तलिफ़ शहरों से ज़ायरीन और अकीदतमंदों की आमद जारी रही, जिसके चलते मुसल्लाह और उसके आसपास का इलाक़ा लाखों लोगों से भर गया। इसे तारीख़ के सबसे बड़े जनाज़ों में से एक क़रार दिया जा रहा है।
इस अज़ीमुश्शान मौक़े पर मुल्क की आला हुकूमती और मज़हबी शख़्सियात ने भी शिरकत की।
क़ाबिले-ज़िक्र है कि नमाज़-ए-जनाज़ा के बाद जिसद ए-अतहर को क़ुम-ए-मुक़द्दस, नजफ़ और कर्बला में तशीई के बाद 9 जुलाई 2026 को हरम-ए-इमाम रज़ा (अ.स.), मशहद में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।
आपकी टिप्पणी