बुधवार 29 जुलाई 2026 - 16:16
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सीनेटर पर इस्लाम और फ़िलिस्तीन विरोधी नफ़रत फैलाने का आरोप

हौज़ा / ऑस्ट्रेलिया की पूर्व सीनेटर नोवा पेरिस पर इस्लाम विरोधी और फ़िलिस्तीन-विरोधी घृणास्पद सामग्री फैलाने के आरोप लगाए गए हैं। ऑस्ट्रेलिया में मुसलमानों के समर्थन में कार्य करने वाले संगठन अमान का दावा है कि उन्होंने फ़िलिस्तीनी जनता के विरुद्ध अपमानजनक और अमानवीय टिप्पणियों वाली कई सोशल मीडिया पोस्ट साझा कीं हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , ऑस्ट्रेलिया की पूर्व सीनेटर नोवा पेरिस पर इस्लाम-विरोधी और फ़िलिस्तीनी विरोधी घृणास्पद सामग्री फैलाने के आरोप लगाया गया हैं। ऑस्ट्रेलिया में मुसलमानों के समर्थन में काम करने वाले संगठन अमान (Aman) का दावा है कि उन्होंने फ़िलिस्तीनी जनता के खिलाफ़ अपमानजनक और अमानवीय टिप्पणियों वाली कई सोशल मीडिया पोस्ट साझा कीं हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, इज़राइल समर्थक कुछ लोगों ने विभिन्न अवसरों पर सोशल मीडिया के माध्यम से फ़िलिस्तीनियों के खिलाफ़ घृणा फैलाने वाली सामग्री प्रकाशित की, जिनमें नोवा पेरिस का नाम भी शामिल है। आरोप है कि उन्होंने अपनी व्यक्तिगत सोशल मीडिया पोस्टों में फ़िलिस्तीनियों के लिए "जंगली" और "असभ्य" जैसे अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया, जिस पर मानवाधिकार संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

संगठन अमान के अनुसार, उसने अप्रैल 2024 से मार्च 2026 के बीच नोवा पेरिस के सत्यापित सोशल मीडिया खाते से प्रकाशित ऐसी दर्जनों पोस्ट एकत्र की हैं, जिन्हें उसने घृणास्पद और अमानवीय बताया है।

संगठन के प्रवक्ता का कहना है कि इन पोस्टों में प्रयुक्त भाषा और विचार घृणा फैलाने वाली सामग्री की श्रेणी में आते हैं और संबंधित कानूनों के तहत उनकी प्रकाशित करना अपराध माना जा सकता है। उनके अनुसार, इस प्रकार के बयान न केवल फ़िलिस्तीनी जनता का अपमान करते हैं, बल्कि समाज में धार्मिक और नस्लीय घृणा को भी बढ़ावा देते हैं।

एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि नोवा पेरिस इज़राइल समर्थक संगठन "लेबर फ्रेंड्स ऑफ़ इज़राइल" की प्रमुख समर्थक हैं और लंबे समय से उसके कार्यक्रमों और नीतियों का समर्थन करती रही हैं।

नोवा पेरिस एक ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता, पूर्व सीनेटर और ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक ऑर्डर ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया से सम्मानित भी हैं। उन्हें विक्टोरिया के पूर्व प्रीमियर डैनियल एंड्रयूज़ सहित इज़राइल समर्थक राजनीतिक वर्ग के निकट माना जाता है।

हालांकि, उनके खिलाफ़ लगाए गए इन हालिया आरोपों ने सोशल मीडिया पर घृणास्पद सामग्री की रोकथाम और सार्वजनिक हस्तियों की जिम्मेदारी को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha