शुक्रवार 7 अगस्त 2026 - 13:29
लखनऊ में 29 सफ़र को इमाम अली रज़ा अ.स.के हरम के गुम्बद के मुबारक परचम किस ज़ियारत कराई जाएगी

हौज़ा / इमाम अली रज़ा अ.स. के रौज़ा ए अक़दस मशहद मुक़द्दस, ईरान के गुम्बद-ए-मुबारक पर स्थापित पवित्र परचम की ज़ियारत का आध्यात्मिक कार्यक्रम 29 सफ़र 1448 हिजरी (13 अगस्त 2026, गुरुवार) को नमाज़ ए मग़रबैन के तुरंत बाद कर्बला अज़ीमुल्लाह ख़ान, तालकटोरा, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,इमाम अली रज़ा अ.स. के रौज़ा ए अक़दस मशहद मुक़द्दस, ईरान के गुम्बद-ए-मुबारक पर स्थापित पवित्र परचम की ज़ियारत का आध्यात्मिक कार्यक्रम 29 सफ़र 1448 हिजरी (13 अगस्त 2026, गुरुवार) को नमाज़ ए मग़रबैन के तुरंत बाद कर्बला अज़ीमुल्लाह ख़ान, तालकटोरा, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मशहद मुक़द्दस से लाया गया यह मुबारक परचम मोमिनीन की ज़ियारत के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन मौलाना सैयद रज़ी हैदर सहाब खिताब करेंगें।

कार्यक्रम की शुरुआत नमाज़े जमाअत के साथ नमाज़-ए-मग़रिबैन होगी। इसके बाद मजलिस-ए-अज़ा आयोजित की जाएगी और फिर इमाम अली रज़ा (अ.स.) के हरम के गुम्बद के मुबारक परचम की ज़ियारत कराई जाएगी। इस मुबारक अवसर पर दस्तरख़्वान-ए-हज़रत इमाम अली रज़ा (अ.स.) का भी विशेष आयोजन किया गया है।

आयोजक संस्था I.A.R. Charitable Foundation, तालकटोरा, लखनऊ ने सभी मोमिनीन और अहल-ए-बैत (अ.स.) के चाहने वालों से इस आध्यात्मिक एवं बरकत वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

लखनऊ में 29 सफ़र को इमाम अली रज़ा अ.स.के हरम के गुम्बद के मुबारक परचम किस ज़ियारत कराई जाएगी

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha