बुधवार 6 अक्तूबर 2021 - 18:59
लखनऊ मे हरमे इमाम अली रज़ा अ.स. के गुंबद पर लगे अलम की ज़ियारत

हौज़ा/ हज़रत इमाम अली रज़ा अलैहिस्सलाम के गुंबद पर लगा हुआ अलम लखनऊ में कर्बला अज़ीमुल्लाह खान में आया हैं। जिस की ज़ियारत का शरफ मोमिनीन को हो रहा है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जो शिक्षा और साहित्य के केंद्र के साथ साथ अहले बैत अ.स. के चाहने वालों का गढ़ रहा है, इस शहर में मासूमीन अलैहिस्सलाम के मज़ारात की नकल मौजूद है, जो शाहाने अवध के नाम से मशहूर कराई गई है जो अवध के राजाओं के समय में बनाए गए थे और इन इमारतों में ज़रीह लागाई गई हैं।
इसी तरह हज़रत इमाम अली रज़ा अलैहिस्सलाम के गुंबद पर लगा हुआ अलम लखनऊ में कर्बला अज़ीमुल्लाह खान में आया हैं। जिस की ज़ियारत का शरफ मोमिनीन को हो रहा है।
इसलिए,मोमिनीन को सूचित किया जा रहा है कि शबीहे इमाम अली रज़ा अ.स. तालकटुरा लखनऊ के कर्बला अज़ीमुल्लाह खान मैं अलाम लगाए गए हैं,
यह परचम हज़रत इमाम अली रज़ा अलैहिस्सलाम के हरम के गुंबद पर लगा था। जिसमें तमाम अंजुमने और उलमा ए इकराम शिरकत फरमा रहे हैं,
मोमिनीन से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में शिरकत करें
प्रोग्राम:
दिनांक: 29 सफर दिन गुरुवार(जुमेरात)
टाइम: मगरिब की नमाज़ के बाद
पता: कर्बला अज़ीमुल्ला खान तालकटोरा लखनऊ
शबीहे इमामे रज़ा अलैहीस्सलाम

हुज्जतुल इस्लाम मौलाना सैय्यद कल्बे जवाद नक़वी साहब
  हुज्जतुल इस्लाम मौलाना सैय्यद रज़ी हैदर साहब दिल्ली
हुज्जतुल इस्लाम मौलाना सैय्यद शाने हैदर साहब
जनाब सैय्यद यावर अली शाह साहब


नोट: हुज्जतुल इस्लाम मौलाना सैय्यद क्लबे जवाद नक़वी साहब क़िबला के नेतृत्व में नमाज़े मग़रिब अदा की जाएगी और नमाज़ के बाद उलेमा तकरीर करेंगे
हज़रत इमाम अली रज़ा (अ.स.) फाउंडेशन तालकटोरा लखनऊ

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha