सोमवार 14 सितंबर 2026 - 17:00
ग़ज़्जा में शहीदों की संख्या बढ़कर 73,786 हुई

हौज़ा / फ़िलिस्तीन के ग़ाज़ा स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि 7 अक्टूबर 2023 को ग़ज़ा के ख़िलाफ़ युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनियों की संख्या 73,786 हो गई है, जबकि 1,74,771 लोग घायल हुए हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , शिहाब के हवाले से बताया कि फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान ग़ाज़ा के अस्पतालों में 2 नए शहीदों और 25 घायलों को लाया गया। इसके साथ ही पिछले लगभग तीन वर्षों के दौरान इस्राइली हमलों में शहीद होने वालों की कुल संख्या 73,786 हो गई है।

मंत्रालय के अनुसार, 11 अक्टूबर 2025 से अब तक इस्राइली हमलों और उल्लंघनों में 1,372 फ़िलिस्तीनी शहीद और 4,659 घायल हुए हैं।

फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दोहराया कि 7 अक्टूबर 2023 से जारी युद्ध में ग़ाज़ा में अब तक 73,786 लोग शहीद और 1,74,771 लोग घायल हो चुके हैं।

मानवीय नुकसान के अलावा, जिसमें बड़ी संख्या बच्चों और महिलाओं की है, इस्राइल ने ग़ाज़ा पट्टी के लगभग 90 प्रतिशत नागरिक बुनियादी ढाँचे को नष्ट कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार, ग़ाज़ा के पुनर्निर्माण में लगभग 70 अरब डॉलर की लागत आएगी।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha