हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , रहबर-ए-मोअज़्ज़म इन्क़ेलाब-ए-इस्लामी सय्यद अली खामनेई की शहादत के मौके पर आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद खुरासानी के बड़े बेटे ने टेलीफोन कर उनके संवेदना संदेश को उनके परिवार तक पहुँचाया।
विवरण के अनुसार, आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद खुरासानी के पुत्र ने कार्यालय-ए-मक़ाम मोअज़्ज़म रहबरी क़ुम के जिम्मेदार हुज्ज़तुल इस्लाम वल मुस्लिमीन मोहम्मदी इराकी से संपर्क किया और शहीद के परिवार, विशेषकर उनके सम्मानित संतानों तक गहरी शोक संवेदना और संदेश पहुँचाया।
इस बयान में आगे कहा गया कि आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद खुरासानी ने शहीद के लिए दुआ की कि वे हज़रत अमीरुल-मोमिनीन (अ:स) के साथ महशूर हों और उनके पीछे बचे परिवार को सबर-ए-जमील और अजर-ए-अज़ीम हासिल हो।
आपकी टिप्पणी