मंगलवार 17 नवंबर 2026 - 11:37
आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद ख़ुरासानी के निधन पर महिला धार्मिक शिक्षण संस्थानों के प्रमुख ने
दुख व्यक्त करते हुए शोक संदेश जारी किया है

हौज़ा / देशभर के महिला धार्मिक शिक्षण संस्थानों के प्रमुख हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन मेंहदी अलीज़ादे ने एक शोक संदेश जारी कर शिया जगत के महान फ़क़ीह और प्रतिष्ठित मरजा-ए-तक़लीद हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा हाज आका हुसैन वहीद ख़ुरासानी र.अ. के निधन पर गहरा दु:ख और शोक व्यक्त किया हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन मेंहदी अलीज़ादे ने एक शोक संदेश जारी कर शिया जगत के महान फ़क़ीह और प्रतिष्ठित मरजा-ए-तक़लीद हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा हाज आका हुसैन वहीद ख़ुरासानी र.अ. के निधन पर गहरा दु:ख और शोक व्यक्त किया हैं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि आयतुल्लाह वहीद ख़ुरासानी क़ुम के हौज़ा-ए-इल्मिया के वरिष्ठ मरजा और प्रमुख उस्तादों में से थे। उन्होंने कई दशकों तक अपनी इल्मी सेवाओं के माध्यम से बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित उस्तादों, विद्वानों और धार्मिक छात्रों का मार्गदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि मरहूम ने अपनी पूरी ज़िंदगी नेकियों, इस्लाम की सेवा और शिया इसना अशरी के परचम को बुलंद करने के लिए संघर्ष में गुज़ारी और अंततः अपने पालनहार के बुलावे पर लब्बैक कहा।

मेहदी अलीज़ादे ने इस महान क्षति पर इमाम-ए-ज़माना अ.ज. दुनिया भर के शिया धार्मिक शिक्षण संस्थानों, मरजाए किराम, इस्लामी क्रांति के नेतृत्व, विद्वानों, मरहूम के परिवार, बेटों, शागिर्दों और श्रद्धालुओं के प्रति संवेदना एवं शोक व्यक्त किया है।

मेंहदी अलीज़ादे

प्रमुख, हौज़ा-ए-इल्मिया खवाहरान।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha