शायर: इब्ने देबल फ़ैज़ाबादी
हौज़ा न्यूज़ एजेंसी:
फ़लक जो इल्म का हिकमत का था, हुआ ताराज,
मिनारा गिर गया अहकाम व फ़िक़्ह दीन का आज।
वहीद-ए-अस्र गए, कैसा है अजीम ये गम,
के दीन व शरीयत की चश्म है पुर नम।
वो जिसकी उम्र से रोशन थी इल्म की मेहराब,
के अक़ले होती रही जिसकी फिक्र से सेराब।
किए उलूम के क़ायम है मदरसे ऐसे,
जो फ़ैज़ आलम बे बाक से चमक उठे।
ऐ बीबी ज़हरा के ख़लवत मे अपनी नौहा गर,
अज़ीम ग़म के अज़ा के दिनो मे एहया गर!
ग़मे बतूल मे तुमने बहाए अश्क इतने,
अंधेरे छोड़ के आखिर को नूर तक पहुंचे।
रहो सकून से पाके नबी,अली का जवार,
फ़क़ीहो और बुज़ुरगान ए इल्म के सरदार!
आपकी टिप्पणी