हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, आयतुल्लाहिल उज़्मा हाज शेख़ जाफ़र सुब्हानी ने आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद खुरासानी (र) के निधन पर संवेदना व्यक्त करने और उनके परिजनों के प्रति सहानुभूति जताने के लिए क़ुम स्थित उनके आवास पर पहुँचकर शोक व्यक्त किया और विदाई कार्यक्रम में भाग लिया।
आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद खुरासानी (र) के पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई देने और अहलेबैत (अ) से तवस्सुल के लिए क़ुम मुक़द्दस के सफ़ाईया स्ट्रीट स्थित उनके कार्यालय में शोकसभा आयोजित की गई। इस अवसर पर अहलेबैत (अ) के मद्दाहों ने मर्सियाख़्वानी की, जबकि श्रद्धालुओं ने नम आँखों से इस महान मरजा-ए-तक़लीद को अंतिम विदाई दी।
आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद खुरासानी (र.) की अंतिम यात्रा बुधवार, 18 नवंबर को सुबह 9 बजे मस्जिदे फ़ातिमिया, ख़याबान 19 दी (बाजक) से शुरू होकर हज़रत फ़ातिमा मासूमा (स.) के पवित्र रौज़े तक जाएगी।
उल्लेखनीय है कि आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद खुरासानी (र) ने सात दशकों तक शैक्षणिक संघर्ष, धार्मिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण, हौज़ा-ए-इल्मिया में विद्यार्थियों के प्रशिक्षण तथा अहलेबैत (अ) की शुद्ध शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार और व्याख्या के क्षेत्र में बहुमूल्य सेवाएँ अंजाम दीं। वह 17 नवंबर 2026 की सुबह इस नश्वर संसार से विदा होकर अपने सच्चे पालनहार से जा मिले।
आपकी टिप्पणी