हौज़ा न्यूज़ एजेंसी। आयतुल्लाह शहीद सय्यद अली ख़ामेनेई ने जुमे की नमाज़ के ख़ुत्बों के दौरान क़िब्ले की ओर रुख़ करने से संबंधित एक सवाल का जवाब दिया है, जो पाठकों की जानकारी के लिए प्रस्तुत है।
ख़ुत्बों के दौरान क़िब्ले की ओर रुख़ करना
सवाल: क्या जुमे की नमाज़ के ख़ुत्बों के दौरान यदि कोई व्यक्ति क़िब्ले की ओर रुख़ करके न बैठे, तो इसमें कोई हर्ज़ है?
जवाब: इसमें कोई हर्ज़ नहीं है। हालांकि, मुस्तहब एहतियात यह है कि ख़ुत्बे के दौरान मुक़्तदी इमाम की ओर रुख़ करके बैठें और नमाज़ में जितनी मात्रा तक क़िब्ले से मुंह फेरने की अनुमति है, उससे अधिक मुंह न फेरें।
आपकी टिप्पणी