۱۳ تیر ۱۴۰۳ |۲۶ ذیحجهٔ ۱۴۴۵ | Jul 3, 2024
पुलिस

हौज़ा/नाइजीरिया की पुलिस ने इस देश की राजधानी अबूजा में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हमला करके कई लोगों को घायल कर दिया और दर्जनों को गिरफ्तार कर लिया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,प्राप्त सूत्रों के अनुसार नाइजीरिया की पुलिस ने इस देश की राजधानी अबूजा में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हमला करके कई लोगों को घायल कर दिया और दर्जनों को गिरफ्तार कर लिया है।

रैली पर पुलिस के हमले के परिणाम स्वरुप घायल होने वालों में शिया धर्मगुरू शेख़ सूकोतू भी शामिल हैं।

पुलिस ने रैली पर आंसू गैस के अतिरिक्त लोगों पर गोली भी चलाई गई शैख़ सूकोतू के पैर में चोट लगने की वजह से वह घायल हो गए हैं।

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .