۱۱ تیر ۱۴۰۳ |۲۴ ذیحجهٔ ۱۴۴۵ | Jul 1, 2024
जनरल सलामी

हौज़ा / सरदार हुसैन सलामी ने कहा: शहादत एक ईश्वरीय पसंद है और शहीद को ईश्वर द्वारा चुना जाता है और उसके लिए कई गुण होते है।

हौजा न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, किरमान/मेजर जनरल हुसैन सलामी ने हरम की रक्षा करने वाले शहीदों के परिवारों के सम्मान में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा: हम अपने दुश्मनों और उनके नापाक इरादों से अच्छी तरह अवगत है।  हम दुश्मनो को मुसलमानो पर हावी नही होने देंगे।

उन्होंने आगे कहा: शहादत एक ईश्वरीय विकल्प है। शहीद को स्वयं ईश्वर ने चुना है और वह अनगिनत गुणो का कायल है।

मेजर जनरल सलामी ने शहादत की विशेषताएं और नेमते बयान करते हुए कहा, हम दुश्मनो से घिरे देश के वासी है। सभी बुरी ताकते इस्लाम, क्रांति, हमारी इस्लामी व्यवस्था और लोगों की दुश्मन है।

उन्होंने आगे कहा: अमेरिका के नेतृत्व मे सभी झूठी शक्तियां, मानव इतिहास की सबसे बड़ी बुरी शक्ति, उनके सभी सहयोगी, साझेदार और उनके स्व-निर्मित तकफ़ीरी तत्व जो अपने धार्मिक विश्वासो से भटक गए है, इस्लाम के नाम पर अत्याचार कर रहे है। और छोटे-छोटे मासूम बच्चो को मार रहे है।

मेजर जनरल सलामी ने कहा: इन अपराधियो के जघन्य कृत्य एक जैसे है क्योंकि इस्राईली भी नरसंहार करते हैं, तकफ़ीरी भी करते है और यह एक स्पष्ट और निर्विवाद तथ्य है।

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .