۱۳ تیر ۱۴۰۳ |۲۶ ذیحجهٔ ۱۴۴۵ | Jul 3, 2024
حج

हौज़ा / सऊदी अरब में इन दो दिनों में भीषण गर्मी के कारण हज के दौरान मरने वालों की संख्या एक हजार से अधिक हो गई है इनमें मरने वालों में अधिक मिस्र के नागरिक थें।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,एक रिपोर्ट के मुताबिक,सऊदी अरब में इन दो दिनों में भीषण गर्मी के कारण हज के दौरान मरने वालों की संख्या एक हजार से अधिक हो गई है इनमें मरने वालों में अधिक मिस्र के नागरिक थें।

इन दो दिनों में गर्मी से होने वाली अतिरिक्त मौतों में आधे से अधिक अपंजीकृत तीर्थयात्री थे, और सबसे अधिक संख्या मिस्र के नागरिकों की थी।

इस तरह मृत तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 1 हजार 81 हो गई, जिनमें से 658 मिस्र के थे और 630 अपंजीकृत तीर्थयात्री थे।

सऊदी अरब के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि मक्का में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और 500 से अधिक शव मक्का के सबसे बड़े मुर्दाघर में लाए गए हैं आज यह संख्या बढ़कर 1,811 हो गई हैं।

मृतकों में मिस्र के 658, इंडोनेशिया के लगभग 200, जॉर्डन के 100 से अधिक, ईरान के 31, पाकिस्तान के 35, कश्मीर के 5, भारत के 5 और सेनेगल के 3 लोग शामिल हैं।

सऊदी दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस साल हज के दौरान मक्का में तापमान में काफी बढ़ोतरी देखी गई और इस साल विभिन्न देशों से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पर्यटन या विजिट वीजा पर सऊदी अरब पहुंचे हैं

यह याद रखना चाहिए कि पिछले साल भी विभिन्न देशों में हज के दौरान 300 से अधिक लोगों की मौत की सूचना मिली थी जिनमें से अधिकांश इंडोनेशियाई थे।

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .