सोमवार 9 मार्च 2026 - 15:49
मजलिस ए ख़ुबरेगान ने सर्वश्रेष्ट च्यन के माध्यम पर हुज्जत तमाम कर दी

हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा मकारिम शिरजी ने इस्लामी क्रांति के नए सुप्रीम लीडर के च्यन पर बधाई देते हुए कहा कि प्रिय जनता और नेज़ाम के तमाम सदस्य इस सर्वश्रेष्ठ च्यन के साथ निष्ठा करके एकता और दृढता के साथ क्रांति के प्रकाशमय मार्ग को अंतिम सफ़लता तक जारी रखें।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा मकारिम शिराज़ी के बधाई संदेश का पाठ इस प्रकार हैः

बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्राहीम

ईरान की शरीफ जनता और इस्लामी क्रांति से प्यार करने वालो

अल्लाह का शुक्र है कि मजलिस ए खुबरेगान रहबरी ने मौजूदा संवेदनशील स्थिति मे समय रहते फ़ैसला करते हुए अपना शरई और क़ानूनी कर्तव्य को अच्छे तरह से अंजाम दिया।

इस मजलिस ने सभी मानदंडो और विसेषताओ की समीक्षा करने के बाद हज़रत आयतुल्लाह हाज सय्यद मुज्तबा ख़ामेनई (हफ़ज़हुल्लाह) को इस्लामी क्रांति के तीसरे सर्वोच्च नेता के रूप मे च्यन किया और इस प्रकार सब पर हुज्जत तमाम कर दी।

अब उचित है कि प्रिय जनता और सिस्टम के सभी सदस्य इस सर्वश्रेष्ठ च्यन के साथ निष्ठा करते हुए एकता और दृढ़ता क्रांति के प्रकाशमय मार्ग को अंतिम सफ़लता तक जारी रखे।

मै एक बार फिर क्रांति के पूर्व नेता, कमांडरो, प्रिय जनता और मजलूम बच्चो तथा महिलाओ की शहादत पर सवेदना व्यक्त करते हुए प्रिय सुप्रीम लीडर और ईरान की शरीफ़ जनता को इस च्यन पर बधाई देता हूँ और अल्लाह तआला से इस्लामी गणतंत्र ईरान की सफ़लता, सम्मान और सर बुलंदी तथा दुशमनो की ज़िल्लत की दुआ करता हूँ।

वस सलामो अलैकुम व रहमातुल्लाह वा बराकातोह

क़ुम, नासिर मकारि शिराज़ी 

18 इस्फंद 104 शम्सी / 9 मार्च 2026 ई

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha