हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,एक रिपोर्ट के अनुसार इराकी रक्षा विशेषज्ञ अब्दुल करीम ख़लफ़ ने इस देश के अलअहद टीवी से वार्ता में कहा कि हुर्मुज़ स्ट्रेट को खोलने हेतु समय निर्धारित करना और ईरान की ऊर्जा सुविधाओं पर बमबारी हेतु ट्रंप की धमकी उनकी मूर्खता का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि यह धमकी वैसी ही है जैसे ट्रंप ने हमास के निरस्त्रीकरण के संबंध में दिया था और इसके लिए समय निर्धारित किया था किन्तु न हमास नतमस्तक हुआ और न ही उसने अपना निरस्त्रीकरण किया।
अब्दुल करीम ख़लफ ने कहा कि ईरान के पास बिजलीघर और ऊर्जा के विभिन्न स्रोत हैं जो इस में फ़ैले हुए हैं और इन बिजलीघरों के लक्ष्य बनाये जाने की संभावना नहीं है।
आपकी टिप्पणी