हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , ईरान के सर्वोच्च नेता के सलाहकार और सहायक मोहम्मद मुख्बिर ने सोशल मीडिया पर लिखा,अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक, दो हालिया युद्धों में बहाए गए सभी शहीदों के खून के जुर्म में साझीदार हैं।
मुख्बिर ने आगे कहा,ईरान की शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियों पर उनकी (ग्रोसी की) राजनीतिक रिपोर्टें, हमारे परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले की निंदा न करना और अब ईरान के परमाणु ढाँचों पर परमाणु हमले के लिए दुश्मन को प्रोत्साहित करना, देश को ऐसे निर्णयों की ओर ले जा रहा है जिनसे वापसी संभव नहीं है।
आपकी टिप्पणी