हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच हालात और गंभीर होते जा रहे हैं। ईरान के अंग्रेजी अखबार तेहरान टाइम्स ने अपने फ्रंट पेज पर “वैलकम टू हील” शीर्षक के साथ अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। इसमें कहा गया है कि अगर कोई भी अमेरिकी सैनिक ईरानी जमीन पर कदम रखता है, तो वह जिंदा वापस नहीं जाएगा।
यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अमेरिका मध्य पूर्व में करीब 10,000 अतिरिक्त सैनिक तैनात करने पर विचार कर रहा है। The Wall Street Journal के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को अधिक सैन्य विकल्प उपलब्ध कराना है।
गौरतलब है कि 28 फरवरी से शुरू हुआ अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष लगातार गहराता जा रहा है। यदि ये अतिरिक्त सैनिक तैनात होते हैं, तो वे पहले से मौजूद हजारों अमेरिकी पैराट्रूपर्स और मरीन सैनिकों के साथ मिलकर क्षेत्र में अमेरिका की सैन्य ताकत को और बढ़ा देंगे।
इस बीच, एक ईरानी अधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका जमीनी हमला करता है, तो ईरान अपने सहयोगी Houthi movement को सक्रिय कर सकता है। इसके तहत लाल सागर में जहाजों पर हमले फिर शुरू हो सकते हैं, जिससे संघर्ष का दायरा और बढ़ जाएगा।
हालांकि, ट्रंप ने बार-बार कहा है कि उनका ईरान में जमीनी युद्ध छेड़ने का कोई इरादा नहीं है। फिर भी, अतिरिक्त सैनिकों की संभावित तैनाती ने इस आशंका को बढ़ा दिया है कि हालात कभी भी बड़े सैन्य टकराव में बदल सकते हैं।
आपकी टिप्पणी