हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , मर्कज़ी क़रारगाह ख़ातमुल अम्बिया (स.ल.) के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा है कि दक्षिणी इस्फ़हान में अमेरिकी हमले के ख़िलाफ़ इस्लामी सेनाओं ने सफल और बहादुराना कार्रवाई की।
प्रवक्ता के अनुसार इस कार्रवाई से यह बात साफ़ हो गई है कि अमेरिकी सेना उतनी ताक़तवर नहीं है जितनी दिखाई जाती है, और उसे इस कार्रवाई में साफ़ शिकस्त का सामना करना पड़ा।
बयान में कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लोगों को गुमराह करने के लिए तरह-तरह की बातें कर रहा हैं ताकि अपनी सेना की इस नाकामी को छिपा सकें।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि इससे पहले भी चेतावनी दी गई थी कि ईरानी सशस्त्र सेनाएँ देश का बचाव करते हुए किसी भी हमलावर को कड़ा जवाब देंगी और उसे शिकस्त देंगी।
उन्होंने कहा कि दक्षिणी इस्फ़हान में हासिल की गई यह कामयाबी इसी संकल्प और बहादुरी की एक मिसाल है।
आपकी टिप्पणी