रविवार 10 मई 2026 - 12:45
इज़राईली सैनिकों द्वारा ईसाई पवित्र स्थलों का अपमान जारी

हौज़ा / दक्षिणी लेबनान में इज़राईली सैनिकों द्वारा ईसाई पवित्र स्थलों के अपमान का एक और मामला सामने आया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , इज़राईली राज्य के एक सैनिक ने दक्षिणी लेबनान के एक ईसाई गाँव में जाकर हज़रत मरियम अलैहा अस्सलाम की मूर्ति के मुँह में सिगरेट रख दी, जिससे ईसाई समुदाय की भावनाओं को गहरा ठेस पहुँची है।

यह अपमानजनक कदम ईसाई बहुल गाँव 'दबल' में उठाया गया। इससे लगभग एक महीने पहले भी इसी क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक इज़राइली सैनिक हथौड़े से हज़रत ईसा अलैहिस्सलाम की मूर्ति का सिर तोड़ता दिखा था।

वैश्विक स्तर पर कड़ी आलोचना और निंदा के बाद इज़राइली सेना को मजबूरन दो सैनिकों को तथाकथित गिरफ़्तार करके निकालना पड़ा था, लेकिन हज़रत मरियम की मूर्ति के साथ यह नया अपमानजनक कदम साबित करता है कि इज़राईली सैनिकों में पवित्र स्थलों के अपमान की यह आदत पड चुकी है। दिखावटी और जबरन सज़ाएँ भी उन्हें रोकने में नाकाम रही हैं।

यह घटना इज़राईली सेनाओं के नैतिक पतन और ईश्वरीय धर्मों के प्रति उनकी अत्यधिक दुश्मनी का स्पष्ट प्रमाण है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha