हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , हमास की सैन्य शाखा अल-क़स्साम ब्रिगेड ने अपने वरिष्ठ कमांडर इज़्ज़ अद्दीन अल-हद्दाद की इज़राइली हवाई हमले में शहादत की पुष्टि की है। इस हमले में अल-हद्दाद अपनी पत्नी, बेटी और ग़ाज़ा के अन्य नागरिकों के साथ शहीद हो गए।
अल-क़स्साम ने स्पष्ट किया कि अल-हद्दाद ने 7 अक्टूबर की कार्रवाइयों में अहम भूमिका निभाई थी और ग़ाज़ा डिवीजन में रक्षात्मक अभियानों का नेतृत्व किया था। वह मोहम्मद अज़-ज़ैफ़ और मोहम्मद अल-सिनवार की शहादत के बाद संयुक्त स्टाफ की कमान संभाल चुके थे और इस दौरान दर्जनों फिलिस्तीनी बंदियों की रिहाई की योजनाओं में सफलता हासिल की थी।
बयान में कहा गया कि इज़राइल के अपराध इस बात का प्रमाण हैं कि ज़ियोनी सरकार सभी अंतरराष्ट्रीय समझौतों और तटस्थ देशों की मध्यस्थता को नज़रअंदाज़ कर रही है।
अल-क़स्साम ने चेतावनी दी कि दुश्मन यह समझ ले कि वरिष्ठ कमांडरों को निशाना बनाकर प्रतिरोध का रास्ता नहीं रोका जा सकता। शहीदों के खून से नए नेता पैदा होंगे, और मस्जिद-ए-अक्सा तथा फिलिस्तीन की धरती की आज़ादी तक संघर्ष जारी रहेगा।
आपकी टिप्पणी