हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, “कर्बला के शुब्हात” शीर्षक से हौज़ा न्यूज़ की विशेष श्रृंखला मुहर्रम के पहले दस दिनों के लिए आयोजित किया गया है, जिसमें इस्लामी इतिहास के शोधकर्ता हुज्जतुल इस्लाम रमज़ान नर्गेसी ने विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए। इस श्रृंखला में यह प्रश्न उठाया गया: “क्या हुसैनी आंदोलन के लिए कोई कम खर्चीला रास्ता संभव था?”
शुब्हा:
कुछ लोग पूछते हैं कि यदि इमाम हुसैन (अ) के आंदोलन का उद्देश्य अम्र बिल मारूफ़ और नह्य अनिल मुनकर था, तो क्या इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कोई कम जोखिम और कम ख़र्च वाला रास्ता मौजूद नहीं था?
हुज्जतुल इस्लाम रमज़ान नर्गेसी का उत्तर:
क्या हुसैनी आंदोलन के लिए कोई कम खर्चीला रास्ता मौजूद था?
अम्र बिल मारूफ़ और नही अनिल मुनकर का मामला एक जैसा नहीं होता; हर स्थिति के अनुसार इसका स्वरूप अलग होता है। कभी यह किसी साधारण कार्य जैसे किसी व्यक्ति को नसीहत देने से पूरा हो जाता है, और कभी यह किसी गहरे सामाजिक मुद्दे में प्रेम, सहायता या आर्थिक सहयोग तक पहुँच जाता है।
लेकिन जब मामला एक बड़े राजनीतिक षड्यंत्र का हो, जिसे सुफ़ियानी और यज़ीदी ताक़तें इस्लाम को समाप्त करने के लिए चला रही थीं, तो स्थिति बिल्कुल अलग हो जाती है।
उनका उद्देश्य यह था कि जो काम अबू सुफ़ियान तलवार से पूरा नहीं कर सका, उसे यज़ीद प्रचार, सॉफ्ट पावर और योजनाबद्ध रणनीति के माध्यम से पूरा करे।
ऐसी स्थिति में कोई “कम खर्चीला” विकल्प मौजूद नहीं था।
यह निश्चित है कि यदि कोई कम जोखिम वाला या कम लागत वाला रास्ता संभव होता, तो इमाम हुसैन (अ) अवश्य उसी को अपनाते।
लेकिन यज़ीद की योजना इस स्तर की थी कि वह इस्लाम को इस तरह समाप्त करना चाहता था कि इमाम हुसैन (अ) की शहादत के बाद इस्लाम का नाम-ओ-निशान तक न बचे।
ऐसी परिस्थिति में इमाम पर यह दायित्व था कि वे अपने परिवार को भी साथ लाएँ—हज़रत ज़ैनब (स, इमाम ज़ैनुल आबेदीन (अ) और अन्य अहलेबैत के सदस्यों को।
यहाँ तक कि यह कहना भी संभव नहीं कि इससे कम कोई विकल्प मौजूद था।
अर्थात इस मिशन में किसी भी प्रकार की कमी या समझौते की गुंजाइश नहीं थी।
आपकी टिप्पणी