सोमवार 6 जुलाई 2026 - 20:01
शरई हुक्म, वैचारिक गहराई और गहरे वैश्विक प्रभाव

हौज़ा / ​इतिहास में जनाज़े की तशयीअ सिर्फ किसी मरने वाले के लिए आखरी रस्म नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा ताक़तवर सामाजिक, मज़हबी और सच्ची स्यासी मानवीय इज़हार है जो तहजीबों के तरक्की में अहेम भूमिका निभाता रहा है। प्राचीन मिस्र की सभ्यता से लेकर आधुनिक युग तक, जनाज़े की तशीअ ने फ़िक्री तसलसुल को बनाए रखने और इज्तेमाई फ़िक्र के जागृत करने में अहम भूमिका निभाई है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,इतिहास में जनाज़े की तशयीअ सिर्फ किसी मरने वाले के लिए आखरी रस्म नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा ताक़तवर सामाजिक, मज़हबी और सच्ची स्यासी मानवीय इज़हार हैजो तहजीबों के तरक्की में अहेम भूमिका निभाता रहा है। प्राचीन मिस्र की सभ्यता से लेकर आधुनिक युग तक, जनाज़े की तशीअ ने फ़िक्री तसलसुल  को बनाए रखने और इज्तेमाई फ़िक्र के जागृत करने में अहम भूमिका निभाई है।

3 जुलाई 2026 को वली-ए-फ़क़ीह हज़रत आयतुल्लाह सैयद अली ख़ामेनेई (रह.) के निधन के बाद आयोजित अंतिम यात्रा ने इस सच्चाई को फिर से उजागर कर दिया है कि किस प्रकार एक महान व्यक्तित्व का आखरी सफ़र इन्सानों के वैचारिक और व्यावहारिक स्वरूप को तराशते निखारते है।

यह न्याय के समर्थन, ज़ालिम के विरुद्ध प्रतिरोध और नफ़रत के जज़्बे को जगाने में और मज़लूम से मुहब्बत करने में मख़सूस जज़बह पैदा करता है और दिलों पर गहरे व स्थायी प्रभाव छोड़ता है।
​1. अकादमिक और धार्मिक प्रभाव
दीन और शरीयत में जनाज़े की रस्मों का बुनियादी मक़सद मरने वाले को आख़िरत की मंज़िलों के लिए विदा करना और शोक संतप्त परिजनों को दिलासा देना है।

इस्लामी परंपरा के अनुसार, जनाज़े में शिरकत करना 'हुक़ूक़-उल-एबाद' (बन्दों के अधिकार) की अदायगी के साथ-साथ मौत की याद दिलाने का एक ऐसा ज़रिया है जो इंसान को दुनिया की बे सबाती  नश्वरता से अवगत कराता है और आख़िरत की तैयारी के लिए अच्छे कर्मों के लिए प्रेरित करता है।

​हमारी शिया परंपराओं में, विशेषकर मासूमीन (अ.) की शिक्षाओं की रोशनी में, शहीद और मृतक के जनाज़े को इमाम हुसैन (अ.) की शहादत-ए-कर्बला से जोड़ना गर्व और अक़ीदत की निशानी है। यह प्रक्रिया एक जीवंत तार्किक वैचारिक सोच को जन्म देती है, जो क़ुरबानी, स्थिरता और प्रतिरोध के विचारों को उजागर करके इंसान के अंदर एक ऐसी सकारात्मक व्यावहारिक स्थिति पैदा करती है जो उसे हक़ पर डटे रहने का हौसला देती है।

​2. वैचारिक और सही राजनीतिक प्रभाव
समाजशास्त्रियों सोशल साइंस के अनुसार, जनाज़े की तशयीअ में बड़ी जन-भागीदारी और दुख में डूबी हुई शिरकत किसी भी समाज या आंदोलन के लिए गहरे नैतिक, धार्मिक और वैचारिक उद्देश्यों की हामिल (वाहक) होती है। याद रखें कि एक बा एख़लाक़ और ईश्वरीय सिद्धांतों पर जीवन व्यतीत करने वाली हस्ती, जिसने समाज को ज़ालिमों से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया हो, और न्याय के मार्ग में शहीद होने वाली पवित्र हस्ती के जनाज़े के निम्नलिखित प्रभाव आज हर निष्पक्ष नज़र को दिखाई दे रहे हैं।

​न्याय व्यवस्था की मज़बूती।

बड़े पैमाने पर जनाज़े की तशयीअ, न्याय व्यवस्था की मज़बूती उसके संस्थागत निरंतरता को स्पष्ट रूप से पेश करती है। विशेषकर ऐसे समय में जब नेता की शहादत किसी ज़ालिम के हाथों हुई हो, तो इतनी बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी न्यायपूर्ण व्यवस्था की निरंतरता और ज़ालिमों की हार का संदेश देती है।
​वैचारिक एकता।

यह आयोजन मतभेदों को पीछे छोड़कर एक सामूहिक उद्देश्य (न्याय की स्थापना) के लिए पूरी मानवता को एकजुट करने का काम करते हैं। इतिहास गवाह है कि जनाज़े जन-भावनाओं को इकट्ठा करके उन्हें एक संगठित शक्ति में बदलने का बेहतरीन ज़रिया रहे हैं, जैसा कि आज दुनिया रहबर-ए-मुअज़्ज़म के जनाज़े में उमड़े जनसैलाब को देख रही है।
​3. वैश्विक और सार्वभौमिक परिवर्तन की संभावनाएं

किसी महत्वपूर्ण व्यक्तित्व की तशयीअ का प्रभाव स्थानीय सीमाओं से निकलकर वैश्विक स्तर पर महसूस किया जाता है। रहबर की तदफीन (दफ़न) से पहले के नज़ारे इसके जीवित गवाह हैं।

​भू-राजनीतिक जिओ पालीटिकल प्रभाव।
3 जुलाई 2026 को शहीद रहबर के जनाज़े में लोगों की भावपूर्ण शिरकत वैश्विक शक्तियों के लिए एक संदेश है कि इस ईश्वरीय राज्य (नज़ाम-ए-अदल) की बुनियाद कितनी मज़बूत है। यह जनाज़ा और हवाई अड्डे पर मिनाब के शहीद बच्चों के बस्ते और जूते, वैश्विक स्तर पर राज्य की वैचारिक मज़बूती और ज़ालिमों की
मनोवैज्ञानिक हार का ऐलान और प्रतीक बन गए।

​आधुनिक युग और जन-अभिव्यक्ति:

आधुनिक युग में डिजिटल मीडिया और वैश्विक समाचार एजेंसियों द्वारा जनाज़े के दृश्यों को लगातार दिखाने ने दुनिया भर के लोगों को यहाँ के न्याय के विशेष दृष्टिकोण या आंदोलन के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है और इसे एक वैचारिक आंदोलन में बदल दिया है।

​निष्कर्ष:

जनाज़े की तशयीअ, विशेष रूप से जब उसका संबंध किसी बड़े नेता से हो, एक जटिल सामाजिक, वैचारिक और आध्यात्मिक प्रक्रिया है। यह एक ओर इंसान की स्वाभाविक मांग और अकादमिक जज़्बातों को गर्म करती है, तो दूसरी ओर न्याय व्यवस्था के स्थायित्व का संदेश देती है।

मानवीय स्वभाव का यह गुण है कि वह मौत जैसी गंभीर घटना को भी एक वैचारिक आंदोलन में बदलने की क्षमता रखता है, जिससे सामाजिक या वैश्विक स्तर पर बड़े परिवर्तन आते हैं। रहबर-ए-मुअज़्ज़म वली-ए-फ़क़ीह का यह अंतिम सफ़र वास्तव में एक नई सोच के सफ़र की शुरुआत साबित हुआ है।

अंत में, हम मीडिया जगत के लोगों की भी सराहना करते हैं जिन्होंने इस तशयीअ की महत्ता और उपयोगिता को समझते हुए रहबर-ए-मुअज़्ज़म के जनाज़े को जिस तरह एक "वैचारिक आंदोलन" के रूप में प्रस्तुत किया है, वह दिखाता है कि उनके भीतर मानवता के लिए न्याय की ज़रूरत का एहसास कितना गहरा है।
​दरूद हो शहीद रहबर पर, सलाम हो इस्लाम के शहीदों पर।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha