बुधवार 8 जुलाई 2026 - 21:00
आयतुल्लाह सिस्तानी के प्रतिनिधि की शहीद सुप्रीम लीडर आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली ख़ामेनेई के पुत्र से मुलाकात, कर संवेदना व्यक्त की

आयतुल्लाहिल उज़्मा सयायद अली सिस्तानी के प्रतिनिधि और अतबा-ए-अब्बासिया के शरई प्रशासक हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन सैयद अहमद साफ़ी ने शहीद नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली ख़ामेनेई के पुत्र हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन सैयद मुस्तफ़ा ख़ामेनेई का स्वागत किया और शहीद नेता तथा उनके परिवार की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए संवेदना प्रकट की।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अतबा-ए-अब्बासिया के शरई प्रशासक और आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली सिस्तानी के प्रतिनिधि हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन सय्यद अहमद साफ़ी ने शहीद नेता के पुत्र हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन सय्यद मुस्तफ़ा ख़ामेनेई का स्वागत किया।

इस अवसर पर सय्यद अहमद साफ़ी ने शहीद सुप्रीम लीडर और उनके परिवार की शहादत पर हार्दिक संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की।

यह मुलाकात कर्बला-ए-मौअल्ला में शहीद सुप्रीम लीडर की अंतिम यात्रा के अवसर पर हुई।

आज बुधवार को कर्बला-ए-मौअल्ला में शहीद सुप्रीम लीडर और उनके परिवार की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में अज़ादारों ने भाग लिया।

इस अवसर पर अतबा-ए-अब्बासिया की ओर से अंतिम यात्रा के सुव्यवस्थित आयोजन, प्रतिभागियों की सुविधा, चिकित्सीय सहायता तथा अन्य सेवाओं की व्यवस्था के लिए एक व्यापक प्रशासनिक और सेवा योजना भी लागू की गई।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha