शुक्रवार 6 मार्च 2026 - 11:25
शहीद सुप्रीम लीडर का मिशन और मकतब चिराग़े हिदायत है

इमाम अल मुंतज़र मदरसे के प्रधानाचार्य ने ध्वजधारक आयतुल्लाहिल उज़्मा इमाम सय्यद अली हुसैनी ख़ामेनई कद्दसल्लाहो नफ़सहू अल ज़कीया की दर्दनाक शहादत पर शोक संदेश भेजा है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इमाम अल मुतंज़र मदरसे के प्रधनाचार्य और मदीनातुल इल्म ट्रस्ट के प्रमुख हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन सय्यद मुहम्मद हसन नक़वी ने संवेदना व्यक्त की। जिसका पूरा पाठ इस प्रकार हैः

बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्राहीम

इन्ना लिल्लाहे वा इन्ना इलैहे राजेऊन

वली अम्रे मुस्लेमीन क़ाइद ए अज़ीम उश शान उम्मते इस्लामी और इस दौर मे इस्लाम नाबे मुहम्मदी के धव्जधारक हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा इमाम सय्यद अली हुसैनी खामेनई क़द्दसल्लाहो नफ़सोहू अल ज़कीया की दर्दनाक शहादत और उनके साथ सिपाह और सेना के कुछ उच्च कोटी के अधिकारी और सुप्रीम लीडर के परिवार के कुछ लोगो और सम्मानित राष्ट्र के बच्चे, पुरूषो औ महिलाओ की शहादत के अवसर पर हज़रत बकीयतुल्लाह अल आज़म अरवाहना लहू अल फ़िदा की बारगाह मे संवेदना व्यक्त करता हूं और सभी ईमान वालो और सुप्रीम लीडर के चाहने वालो की सेवा मे संवेदना व्यक्त करता हूँ।

अमेरिकी और ज़ायोनी दुशमन जान लें कि उम्मद के नेता की शहादत उन लोगो के लिए हमेशगी अपमान और ज़िल्लत का कारण बनेगी। यह लोग अपनी असफल प्रयासो के माध्यम से उनके मार्ग और उद्देश्य मे बाधा नही डाल सकते बल्कि शहादतो का यह सफ़र इस मार्ग को आगे बढ़ाएगा। विशेष रूप से शहीद सुप्रीम लीडर का रक्त इस मार्ग को जीवित रखने और आगे बढ़ाने मे प्रभावित होगा बल्कि इस्लामी उम्मत और सच्चाई के मार्ग के मुजाहेदीन मुजाहिदे कबीर, उम्मत के नेता के बुलंद उद्देश्यो व्यवहारिक करने के लिए किसी भी कुर्बानी से पीछे नही हटेंगे।

निसंदेह शहीद सुप्रीम लीडर का मिशन और मकतब चिरागे हिदायत है जो हज़रत वली अस्र (अ) के ज़हूर तक बाकी रहेगा।

वस सलामो अलैकुम वा रहमतुल्लाह व बराकातोह

सय्यद मुहम्मद हसन नक़वी- अल इमाम मुंतज़र मदरसा के प्रधानाचार्य और मदीनातुल इल्म ट्रस्ट के प्रमुख

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha