सोमवार 27 जुलाई 2026 - 09:42
आयतुल्लाह आराफ़ी ने मरहूम आयतुल्लाहिल उज़्मा इस्हाक़ फ़ैय्याज़ के निवास पर पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

हौज़ा / ईरान के हौज़ा ए इल्मिया के प्रमुख आयतुल्लाह अली रज़ा आराफ़ी ने अपने इराक़ दौरे के दौरान मरहूम आयतुल्लाहिल-उज़्मा इस्हाक़ फ़ैय्याज़ के निवास पर पहुँचकर उनके इल्मी और दीनी (धार्मिक) योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके ईसाल-ए-सवाब के लिए फ़ातेहा पढ़ी।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,ईरान के हौज़ा ए इल्मिया के प्रमुख आयतुल्लाह अली रज़ा आराफ़ी ने अपने इराक़ दौरे के दौरान मरहूम आयतुल्लाहिल-उज़्मा इस्हाक़ फ़ैय्याज़ के निवास पर पहुँचकर उनके इल्मी और दीनी (धार्मिक) योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके ईसाल-ए-सवाब के लिए फ़ातेहा पढ़ी।

इस अवसर पर आयतुल्लाह आराफ़ी ने हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन महमूद फ़ैय्याज़, जो मरहूम आयतुल्लाह फ़ैय्याज़ के बड़े पुत्र हैं, से मुलाक़ात की और महान मरजा-ए-तक़लीद के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने मरहूम आयतुल्लाह फ़ैय्याज़ की महान विद्वत्तापूर्ण शख्सियत, दर्स-ए-ख़ारिज़-ए-फ़िक़्ह, दीनी सेवाओं और सामाजिक योगदान की सराहना की तथा उनसे जुड़ी कई यादगार घटनाओं का भी उल्लेख किया।

आयतुल्लाह आराफ़ी ने कहा कि मरहूम मरजा-ए-तक़लीद ने अपना पूरा जीवन ज्ञान, फ़िक़ाहत और उम्मत-ए-मुस्लिमा की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। उनकी सेवाओं को हमेशा सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा।

दौरे के अंत में आयतुल्लाह आराफ़ी मरहूम आयतुल्लाहिल-उज़्मा इस्हाक़ फ़य्याज़ की अंतिम विश्रामस्थली पर भी पहुँचे। उन्होंने उनकी वसीयत के अनुसार उनके घर में स्थापित मजार पर फ़ातेहा पढ़ी और मरहूम मरजा के उच्च दर्जों तथा मग़फ़िरत के लिए दुआ की।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha