हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , मरहूम आयतुल्लाह हायरी शीराज़ी ने विलायत-ए-फकीह के आध्यात्मिक पहलुओं की व्याख्या करते हुए शहीद रहबर-ए-मुअज्ज़म आयतुल्लाह सैयद अली ख़ामेनेई से जुड़ा एक महत्वपूर्ण वाकया बयान किया।
उन्होंने कहा कि विलायत-ए-फकीह के समस्त अधिकारों और जिम्मेदारियों को केवल कानूनी वैधता के दायरे में समझना सही नहीं है, क्योंकि विलायत का क्षेत्र इससे कहीं अधिक व्यापक है। जब वली-ए-फकीह अहले ईमान के बीच अपने विलायती दायित्वों का निर्वहन कर रहे होते हैं, तो उस समय वे स्वयं भी इमाम-ए-जमाना (अ.ज.) की विलायत और मार्गदर्शन से जुड़े होते हैं।
आयतुल्लाह हायरी शीराज़ी ने बताया कि उन्होंने यह बात रहबर-ए-मुअज्ज़म आयतुल्लाह ख़ामेनेई के सामने भी रखी थी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि वली-ए-फकीह केवल ऐसे व्यक्ति नहीं हैं, जिन्हें कानूनी रूप से लोगों पर शासन करने का अधिकार प्राप्त हो, बल्कि वे स्वयं भी इमाम-ए-जमाना (अ.ज.) के मार्गदर्शन और आध्यात्मिक संरक्षण में रहते हैं।
उनके अनुसार, इस बातचीत के जवाब में आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने कहा था,यदि इमामों की दिन-रात की विशेष कृपा हमारे साथ न हो तो हम इन जिम्मेदारियों को कैसे निभा सकते हैं?
उन्होंने आगे बताया कि रहबर-ए-मुअज्ज़म ने अपनी आंतरिक स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा था कि जब मैं अपनी व्यक्तिगत जिंदगी से निकलकर विलायत और देश के मामलों की जिम्मेदारी संभालता हूं, तो मेरी स्थिति बदल जाती है। उस समय मुझे एक अलग वातावरण और विशेष अनुभूति महसूस होती है। ऐसा लगता है कि मेरा मार्गदर्शन और मेरी निगरानी की जा रही है।
आयतुल्लाह हैरी शीराज़ी के इस बयान से स्पष्ट होता है कि विलायत-ए-फकीह की अवधारणा में कानूनी अधिकारों के साथ-साथ आध्यात्मिक मार्गदर्शन और इमाम-ए-जमाना (अ.ज.) की विशेष कृपा एवं सरपरस्ती में विश्वास को भी बुनियादी महत्व प्राप्त है।
आपकी टिप्पणी