सोमवार 10 अक्तूबर 2022 - 21:13
ईरान सहित पूरी दुनिया में बड़ी अकीदत के साथ मनाया जा रहा है ईद मिलादुन्नबी

हौज़ा/इस्लामी गणतंत्र ईरान सहित पूरी दुनिया में ईदे मिलादुन्नबी और एकता सप्ताह का जश्न बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,ईदे मिलादुन्नबी के मौके पर ईरान के विभिन्न क्षेत्रों में सुन्नी मुसलमानों के साथ शिया मुसलमान और धर्मगुरु ईदे मिलादुन्नबी के जश्न में भाग ले रहे हैं और पैग़म्बरे इस्लाम स.ल.व.व. के पवित्र आचरण पर चलने पर प्रतिबद्धता दिखा रहे हैं। 

दुनिया भर के मुसलमानों की भांति ईरान में भी ईदे मिलादुन्नीब और एकता सप्ताह का जश्न पूरी शान व शौकत के साथ मनाया जा रहा हैं।

ईदे मिलादुन्नबी के जश्न के साथ ईरान और दुनिया के विभिन्न देशों में एकता सप्ताह आंरभ हो गया हैं एकता सप्ताह के अवसर पर कांफ़्रेंसों और सेमीनारों में वक्ताओं की ओर से मुसलमानों के मध्य एकता और एकजुटता की आवश्यकता पर बल दिया जा रहा है।

भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश सहित दुनिया के अनेक देशों में पैग़म्बरे इस्लाम (स.ल.व.व.) के शुभ जन्म दिवस के उपलक्ष्य में ईदे मीलादुन्नबी का जश्न मनाया जा रहा है। 

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha