۱۱ تیر ۱۴۰۳ |۲۴ ذیحجهٔ ۱۴۴۵ | Jul 1, 2024
यू

हौज़ा/संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दुनिया भर में मुसलमानों के खिलाफ नफरत और इस्लामोफोबिया के प्रसार की कड़ी आलोचना करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया है 15 मार्च को इस्लामोफोबिया का मुकाबला करने का दिन घोसित किया हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दुनिया भर में मुसलमानों के खिलाफ नफरत और इस्लामोफोबिया के प्रसार की कड़ी आलोचना करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया है  15 मार्च को इस्लामोफोबिया का मुकाबला करने का दिन घोसित किया हैं।
जुमआ को संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने इस्लामोफ़ोबिया के  लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर एक विशेष सभा को संबोधित करते हुए कहा: दुनिया भर में लगभग 2 बिलियन मुसलमान हैं, जिनमें से एक महत्वपूर्ण संख्या को उनके धार्मिक विश्वासों के लिए सताया जाता है।यह भेदभाव और हिंसा है।

गुटेरेस ने कहा कि यह भेदभाव मीडिया शो और कुछ राजनीतिक नेताओं की इस्लाम विरोधी बयानबाजी और नीतियों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।उन्होंने कहा कि भेदभाव की परवाह किए बिना हम सभी प्रभावित हैं और यह हम सभी को कमज़ोर बनाता जा रहा हैं।
भारत दुनिया के उन देशों में से एक है, जहां मुसलमानों के खिलाफ भेदभाव दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है और उन्हें हिंसा के अमानवीय कृत्यों का सामना करना पड़ता हैं।

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .