۱۳ تیر ۱۴۰۳ |۲۶ ذیحجهٔ ۱۴۴۵ | Jul 3, 2024
समाचार कोड: 387649
5 अक्तूबर 2023 - 21:24
पाक

हौज़ा/पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक विस्फोट में 2 लोगों के मारे जाने की सूचना हैं यह विस्फोट अफ़ग़ानिस्तान से मिलने वाली पाकिस्तान की सीमा के निकट चाग़ी नामक क्षेत्र में हुआ  विस्फोट में 3 लोग घायल हो गए

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक विस्फोट में 2 लोगों के मारे जाने की सूचना हैं यह विस्फोट अफ़ग़ानिस्तान से मिलने वाली पाकिस्तान की सीमा के निकट चाग़ी नामक क्षेत्र में हुआ  विस्फोट में 3 लोग घायल हो गए

घटना की गंभीरता को देखते हुए मृतकों की संख्या में वृद्धि की संभावना पाई जाती है।  समाचार लिखने तक इसकी किसी ने ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की थी। 

पिछले शुक्रवार को भी पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के मस्तौंग नगर में ईदे मीलादुन्नबी के अवसर पर मनाए जाने वाले जश्न में भीषण विस्फोट हुआ था।  इस विस्फोट में 65 लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हो गए थे। 

पिछले एक वर्ष के दौरान पाकस्तान में आतंकी हमलों का सिलसिला तेज़ हो गया है।  वैसे भी वर्तमान समय में पाकिस्तान को गंभीर आर्थिक समस्या का सामना है। 

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .