बुधवार 4 मार्च 2026 - 17:03
अलहम्दु लिल्लाह हम सुप्रीम लीडर का च्यन करने के बिलकुल निकट है

मजलिस ए खुबरेगान के सदस्य ने कहाः मजलिस ए खुबरगान ने जो काम किया है वह यह है कि सभी सदस्यो से उनकी राय मालूम की है और अभी च्यन के निकट है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, मजलिस ए खुबरेगान के सदस्य आयतुल्लाह सय्यद अहमद ख़ातमी ने कहाः इस्लामी क्रांति के दो सर्वोच्च नेता अब तक हमसे जुदा हो चुके है। मै जनता को नवेद देना चाहता हूँ सर्वोच्च नेता के च्यन के मामले मे कोई कठिनाई नही आई। सर्वोच्च नेता की कार्यवाहक परिषद इस समय देश की बाग डोर संभाले हुए है और इंशाल्लाह पहली फ़ुरसत मे सर्वोच्च नेता का च्यन होगा। अलहम्दु लिल्लाह हम इसके बिलकुल क़रीब है।

उन्होने कहाः कभी कभी लोग पूछते है कि अतीत मे इमाम ख़ुमैनी (र) के स्वर्गवास के बाद तुरंत बिना किसी विलम्ब के सुप्रीम लीडर का च्यन हुआ तो उनको बता दूं कि उस समय कोई युद्ध की स्थिति नही थी लेकिन अभी हम युद्ध मे है। इस समय सभी भी प्रयास कर रहे है मजलिस खुबरेगान पूरा प्रयास कर रही है।

आयतुल्लाह सय्यद अहमद ख़ात्मी ने मजलिस ए खुबरेगान की कार्रवाई की ओर संकेत करते हुए कहाः मजलिस ए खुबरेगान ने जो काम किया है वह यह है कि सभी सदस्यो से उनकी राय मालूम की है और अभी च्यन के करीब है।

उन्होने आगे कहा ः यह बात याद रखे कि मजलिस ए खुबरेगान पूर्ण रूप से संवैधानिक काम करती है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha