शुक्रवार 13 मार्च 2026 - 17:00
तुम्हें छोड़ेंगे नहीं, जब तक तुम अपनी ग़लती क़बूल नहीं करोगे।लारीजानी

हौज़ा / ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने लिखा, जंग का शुरू करना आसान है परंतु कुछ ट्वीट के ज़रिये उसे बंद नहीं किया जा सकता। तुम्हें नहीं छोड़ेंगे यहां तक कि तुम अपनी ग़लती को क़बूल करो और उसका हर्जाना अदा करो।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली जारीजानी ने गुरूवार की शामि को सोशल प्लेटफ़ार्म X पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड को संबोधित करते हुए लिखा,फ़िर ट्रंप ने कहा है कि जल्दी से इस जंग में विजयी होना चाहिये।

जंग का शुरू करना आसान है मगर कुछ ट्वीट के माध्यम से उसे बंद नहीं किया जा सकता। तुम्हें छोड़ेंगे नहीं यहां तक कि तुम अपनी ग़लती क़बूल करो और उसका हर्जाना अदा करो।

लारीजानी ने इसी प्रकार एक अन्य ट्वीट में ट्रंप की डींग के जवाब में लिखाः ट्रंप ने कहा था कि एक घंटे में ईरान की बिजली काट सकता हूं मगर यह काम नहीं किया।

अलबत्ता अगर यह काम करोगे तो आधे घंटे के अंदर पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जायेगा और क्षेत्र में भगोड़े अमेरिकी सैनिकों को शिकार करने का अच्छा अवसर उत्पन्न हो जायेगा

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha