हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, हौज़ा ए इल्मिया के प्रमुख आयतुल्लाह अली रज़ा आराफ़ी का ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सय्यद मुज्तबा ख़ामेनई के प्रति जनता और हौज़वी शख्सियतो द्वारा निष्ठा करने से संबंधित संदेश का पाठ इस प्रकार हैः
बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्राहीम
یَا أَیُّهَا الَّذِینَ آمَنُوا أَطِیعُوا اللَّهَ وَأَطِیعُوا الرَّسُولَ وَأُولِی الْأَمْرِ مِنْکُمْ या अय्योहल लज़ीना आमनू अतीउल्लाहा व अतीउर रसूल वा ऊलिल अम्रे मिनकुम
विलायत ए फ़क़ीह अहले बैत (अ) के उत्तराधिकार मे एक पवित्र वृक्ष है, जिसे इमाम राहिल हज़रत इमाम ख़ुमैनी (र) ने रोपा था, आज एक नई रूपरेखा के साथ जो आधुनिक शासन की ज़रूरतो के अनुरूप और लगभग आधी सदी से इस्लामी क्रांति का केंद्रीय रणनीतिक बिंदू रहा है।
शहीदो की क़ीमती यादो का सम्मान करते हुए, विशेष रूप से शहीद इमाम आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली ख़ामेनई (क़ुद्देसा सिर्रोह) को रमज़ान युद्ध मे महान ईरानी राष्ट्र, सशस्त्र बलो और प्रतिरोध मोर्चे की विजय की कामना के साथ, और इस्लामी क्रांति के नेतृत्व के लिए आपके च्यन पर पुनः बधाई देते हुए , जो जनता के घायल हृदयो के लिए एक मरहम था और इसने जनता के सभी वर्गो के बीच क्रांतिकारी उत्साह जगाया, आध्यात्मिक नेताओ का पालन करते हुए, सभी आध्यात्मिक वर्गो, हौज़ा ए इल्मिया के सदस्यो की बधाई , आज्ञाकारिता और निष्ठा की घोषणा के मामले मे महोदय, जो अल्लाह के फ़ज़ल से ज्ञान, इज्तेहाद और विवेक जैसी महान योग्यता और विशेषाधिकारो से संपन्न है, मै घोषणा करता हूँ, हौज़ा ए इल्मिया के सदस्य हमेशा इस्लामी क्रांति के आदेशो को प्राप्त करने की दिशा मे आपके मार्गदर्शन के अनुरूप रहेंगे, और वे हमेशा सबसे आगे और अग्रणी रहेंगे।
मै अल्लाह तआला से पवित्र इस्लामी व्यवस्था का नेतृत्व करने और इ्स्लामी क्रांति के आदेशो और स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी और प्रिया शहीद इमाम ख़ामेनई के लक्ष्यो को आगे बढ़ाने मे आपकी निरंतर सफ़लता की कामना करता हूँ।
वस सलामो अलैकुम व रहमातुल्लाह व बराकातोह
अली रज़ा आराफ़ी
हौज़ा ए इल्मिया के प्रमुख
आपकी टिप्पणी