रविवार 28 जून 2026 - 13:09
शरई अहकाम | अरबईन तक काले कपड़े पहनना

शहीद आयतुल्लाह सय्यद अली ख़ामनेई (र) ने “इमाम हुसैन (अ) के ग़म में अर्बईन तक काले कपड़े पहनने” से संबंधित एक प्रश्न का उत्तर दिया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, शहीद आयतुल्लाह सय्यद अली ख़ामनेई (र) ने “इमाम हुसैन (अ) के ग़म में अर्बईन तक काले कपड़े पहनने” से संबंधित एक प्रश्न का उत्तर दिया है। जिसे शरई अहकाम मे रूचि रखने वालो के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है।

अरबईन तक काले कपड़े पहनना

सवाल: कुछ लोग मोहर्रम की शुरुआत से लेकर सफ़र महीने के अंत तक इमाम हुसैन (अ) के ग़म के सम्मान में काले कपड़े पहनते हैं। क्या यह काम, जो लगभग दो महीने तक चलता है, अच्छा माना जाता है और इसमें कोई कराहत नहीं है?

जवाब: अहले-बैत (अ) के ग़म के दिनों में, अल्लाह की निशानियों की ताज़ीम और ग़म का इज़हार करने के उद्देश्य से काले कपड़े पहनना सवाब का कारण है। और सामान्य रूप से (नमाज़ के अलावा समय में) काले कपड़े पहनने में कोई कराहत साबित नहीं है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha