हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, आयतुल्लाह शुबैरी ज़ंजानी ने “अज़ादारी में संगीत वाद्ययंत्रों के उपयोग” के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर दिया है। जिसे पाठकों की सेवा में प्रस्तुत किया जा रहा है।
अज़ादारी में संगीत वाद्ययंत्रों का उपयोग
प्रश्न: अज़ादारी में ढोल, झांझ आदि जैसे संगीत वाद्ययंत्रों का उपयोग करने का क्या हुक्म है?
उत्तर: यदि उनका उपयोग सामान्यतः मुतरिब (ऐसा संगीत जो मन को लुभाने वाला, नृत्य या मनोरंजन की प्रवृत्ति उत्पन्न करने वाला हो) माना जाता है, तो वह जायज़ नहीं है। और यदि ऐसा न भी हो, तब भी उन कार्यों से परहेज़ करना चाहिए जो अहले-बैत की शान और मर्यादा के अनुरूप नहीं हैं। साथ ही, यह उचित और वांछनीय है कि अज़ादारी के समारोह उसी प्रकार आयोजित किए जाएँ, जिस प्रकार वे पहले से प्रचलित और परंपरागत रूप से होते आए हैं।
आपकी टिप्पणी