हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, क़यामत का दिन सच्चाई के प्रकट होने और पैग़म्बर ए अकरम (स.) के नूरानी चेहरे के ज़ाहिर होने का दिन होगा। उस दिन सभी लोग उनकी शफ़ाअत और उनके दीदार की तलाश में होंगे। लेकिन रिवायतों से पता चलता है कि कुछ विशेष कर्म इंसान और पैग़म्बर के नूरानी स्वरूप के बीच पर्दा बन जाते हैं। हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन उस्ताद फ़रहज़ाद ने एक महत्वपूर्ण रिवायत की व्याख्या करते हुए उन तीन समूहों का उल्लेख किया है, जो इस महान दीदार से वंचित रहेंगे।
पैग़म्बर ए अकरम (स) की सम्मानित पत्नी ने पूछा: “या रसूलल्लाह! क्या ऐसा संभव है कि क़यामत के दिन कोई आपके नूरानी चेहरे और सुंदर स्वरूप के दीदार से वंचित रह जाए? जबकि वह दिन आपके नूरानी चेहरे की सच्चाई और सुंदरता के प्रकट होने का दिन होगा।”
पैग़म्बर ए ख़ुदा (स) ने जवाब में फ़रमाया:
“तीन समूह ऐसे हैं जो क़यामत के दिन मेरे दीदार से वंचित रहेंगे।”
- हमेशा शराब पीने वाले: वे लोग जो लगातार शराब पीते रहे और बिना तौबा किए दुनिया से चले गए।
- माता-पिता की नाफ़रमानी करने वाले: वे लोग जिन्होंने अपने माता-पिता को दुख पहुँचाया और उनकी नाराज़गी और बददुआ का शिकार हुए।
- सलवात छोड़ने वाले: वे लोग जो मेरा पवित्र नाम सुनें, लेकिन मुहम्मद और आले मुहम्मद पर सलवात न भेजें। (अल्लाहुम्मा सल्लि अला मुहम्मद व आले मुहम्मद)
इस बात पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है कि पैग़म्बर और उनके अहले-बैत पर सलवात भेजना छोड़ने को हज़रत ने दो बड़े गुनाहों, यानी हमेशा शराब पीने और माता-पिता की नाफ़रमानी करने के साथ रखा है। इससे इस्लामी शिक्षाओं में सलवात के ज़िक्र की बहुत अधिक अहमियत और ऊँचा स्थान स्पष्ट होता है।
आपकी टिप्पणी