शुक्रवार 4 सितंबर 2026 - 05:30
अस्र ज़ुहूर में न्याय की स्थापना

इमाम जाफ़र सादिक़ (अ.) ने एक रिवायत में हज़रत क़ायम (अ) के ज़ुहूर की बरकतों और उसके समाज पर पड़ने वाले प्रभावों तथा न्याय की स्थापना का उल्लेख किया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, निम्नलिखित रिवायत “कश्फ़ुल-ग़ुम्मा” किताब से ली गई है। इस रिवायत का पाठ इस प्रकार हैः

امام صادق علیه‌السلام:

إِذَا قَامَ الْقَائِمُ عَلَیْهِ السَّلَامُ حَکَمَ بِالْعَدْلِ، وَارْتَفَعَ فِی أَیَّامِهِ الْجَوْرُ، وَأَمِنَتْ بِهِ السُّبُلُ، وَأَخْرَجَتِ الْأَرْضُ بَرَکَاتِهَا، وَرَدَّ کُلَّ حَقٍّ إِلَی أَهْلِهِ

इमाम जाफ़र सादिक़ (अ) ने फ़रमाया:

“जब हज़रत क़ायम (अ) क़याम करेंगे, तो न्याय के साथ फ़ैसले करेंगे। उनके दौर में अत्याचार और अन्याय समाप्त हो जाएगा, रास्ते सुरक्षित हो जाएंगे, धरती अपनी बरकतें ज़ाहिर करेगी और हर हक़ उसके असली हक़दार को लौटा दिया जाएगा।”

कश्फ़ुल-ग़ुम्मा, भाग 3, पेज 255

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha