हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , ईरानी सेना की वायु रक्षा बल की अरीदती-राजनीतिक इकाई के प्रशिक्षण एवं शिक्षा विभाग के उपप्रमुख हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन हसन परवरिश ने उत्तर-पूर्वी वायु रक्षा क्षेत्र इमाम रज़ा (अ.स.) के परिवारों के लिए आयोजित जागरूकता प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने दुश्मन की पहचान और सामाजिक अंतर्दृष्टि बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की तरक्की के लिए दुश्मनों की योजनाओं और साज़िशों को समझना बेहद ज़रूरी है।
उन्होंने कहा कि दुश्मन हमेशा उन लोगों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता हैं, जो सत्य और हक़ के रास्ते पर चलते हैं। धार्मिक शिक्षाओं में भी अल्लाह ने दुश्मन की पहचान करने पर जोर दिया है, क्योंकि समाज की वृद्धि, विकास और तरक्की जागरूकता, दूरदर्शिता तथा दुश्मन और उसके उद्देश्यों की सही पहचान पर निर्भर करती है।
हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन परवरिश ने कहा कि आर्थिक दबाव और अधिकतम प्रतिबंध देश को कमजोर करने के लिए दुश्मन के प्रमुख हथियारों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में, जब देश गंभीर आर्थिक दबाव और प्रतिबंधों का सामना कर रहा है, तो सतर्कता बनाए रखना, आपसी एकजुटता को मज़बूत करना और राष्ट्रीय हितों का समर्थन करना जरूरी है। हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अनजाने में भी हम दुश्मन के उद्देश्यों को पूरा करने का माध्यम न बन जाएं और उसकी योजनाओं के मोहरे न बनें।
ईरानी सेना की वायु रक्षा बल की अकीदती-राजनीतिक इकाई के प्रशिक्षण एवं शिक्षा विभाग के उपप्रमुख ने क्षेत्र में अमेरिका की मौजूदगी और उसके क्षेत्रीय देशों पर पड़ने वाले प्रभावों का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र में अमेरिका की उपस्थिति वहां के लोगों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय देशों को जागरूकता बढ़ाने और आपसी सहयोग मज़बूत करने के साथ-साथ विदेशी शक्तियों के उद्देश्यों और नीतियों के प्रति सतर्क रहना चाहिए।
हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन हसन परवरिश ने जनता और अधिकारियों के बीच मतभेद पैदा करने को भी दुश्मन के उद्देश्यों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि दुश्मन अविश्वास, आपसी मतभेद और बदगुमानी पैदा करके व्यवस्था के अधिकारियों को जनता के सामने खड़ा करने की कोशिश करता है।
इसलिए मौजूदा परिस्थितियों में एकता बनाए रखना, जनता और अधिकारियों के बीच आपसी विश्वास को मज़बूत करना तथा मतभेदों को हवा देने से बचना समाज की महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में शामिल है।
आपकी टिप्पणी