मंगलवार 17 नवंबर 2026 - 09:00
शेख़-उल-फ़ुक़हा आयतुल्लाहिल-उज़्मा वहीद ख़ुरासानी (र.अ.) की वफ़ात; इल्म व फ़िक़ाहत का एक दौर समाप्त हुआ

अज़ीम मरजअ तक़लीद हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा हुसैन वहीद ख़ुरासानी (रहमतुल्लाह अलैह) के निधन से शिया जगत एक ऐसी महान विद्वतापूर्ण एवं आध्यात्मिक शख्सियत से वंचित हो गया है, जिन्होंने कई दशकों तक फ़िक़्ह एवं उसूल, हदीस एवं तफ़सीर तथा अहलेबैत (अ.) की शिक्षाओं के अध्यापन और प्रचार-प्रसार के साथ धार्मिक शिक्षण केंद्रों में शोध एवं इज्तिहाद की एक सुदृढ़ विद्वतापूर्ण परंपरा को बढ़ावा दिया। उनकी शैक्षणिक पद्धति, शोधपरक दृष्टि, प्रशिक्षण संबंधी सेवाएं और अहलेबैत (अ.) के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा सदैव याद रखी जाएगी।

लेखकः मौलाना सय्यद अली हाशिम आब्दी

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी ! न सिर्फ़ हौज़ा-ए-इल्मिया क़ुम बल्कि पूरे आलम-ए-तशय्यो की फ़िज़ा सोगवार है, क्योंकि फ़िक़्ह-ए-जाफ़री के अज़ीम मुहक़्क़िक़, दर्स-ए-ख़ारिज के मुमताज़ मुदर्रिस और मआरिफ़-ए-अहल-ए-बैत अलैहिमुस्सलाम के पासबान व मुबल्लिग़, मरजा-ए-तक़लीद, शेख़-उल-फ़ुक़हा आयतुल्लाहिल-उज़्मा शेख़ हुसैन वहीद ख़ुरासानी रिज़वानुल्लाह तआला अलैह इस दुनिया से रुख़सत हो गए। उनकी वफ़ात सिर्फ़ एक मरजा-ए-तक़लीद की रेहलत नहीं, बल्कि मौजूदा हौज़ा-हाए-इल्मिया की एक पूरी इल्मी रिवायत के एक रोशन बाब के बंद होने जैसी है। उनकी शख़्सियत को समझने के लिए सिर्फ़ जिंदगी नामा पढ़ना काफ़ी नहीं, बल्कि उनके इल्मी मनहज, तहक़ीक़ी उस्लूब, फ़िक़्ही नज़रियात और तरबियती ख़िदमात का मुतालेआ भी ज़रूरी है। वह महज़ एक मरजा या मुदर्रिस नहीं थे, बल्कि फ़िक़्ह, उसूल, हदीस, रिजाल, तफ़सीर, कलाम और मआरिफ़-ए-अहल-ए-बैत अलैहिमुस्सलाम से गहरी वाक़फ़ियत रखने वाली जामे इल्मी शख़्सियत थे, जो इल्मी मसाइल को सतही अंदाज़ में क़बूल करने के बजाय उनकी बुनियादों तक पहुँचने, मुख़्तलिफ़ नज़रियात का तज़ज़िया करने और दलाइल की रोशनी में नतीजा अख़ज़ करने पर ज़ोर देते थे।

उनकी इल्मी ज़िंदगी में हौज़ा-ए-इल्मिया नजफ़ की इस्तिदलाली फ़िक़्ही रिवायत, मशहद की इल्मी फ़िज़ा और क़ुम के तहक़ीक़ी व तदरीसी माहौल का इम्तिज़ाज नज़र आता है। उनकी शख़्सियत की तश्कील में नीशाबुर, मशहद-ए-मुक़द्दस और नजफ़-ए-अशरफ़ ने बुनियादी किरदार अदा किया। इब्तिदाई तालीम के बाद उन्होंने मशहद में फ़िक़्ह, उसूल, फ़लसफ़ा और हिकमत पढ़ी और आयतुल्लाह मिर्ज़ा महदी इस्फ़हानी रिज़वानुल्लाह तआला अलैह व आयतुल्लाह मिर्ज़ा महदी आश्तियानी रिज़वानुल्लाह तआला अलैह जैसे असातिज़ा से इस्तिफ़ादा किया। फिर नजफ़-ए-अशरफ़ गए, जहाँ आयतुल्लाहिल-उज़्मा सैय्यद अब्दुल हादी शीराज़ी रिज़वानुल्लाह तआला अलैह, आयतुल्लाहिल-उज़्मा सैय्यद मोहसिन हकीम रिज़वानुल्लाह तआला अलैह और बिलख़ुसूस उस्ताद-उल-फ़ुक़हा वल-मुज्तहिदीन आयतुल्लाहिल-उज़्मा सैय्यद अबुल क़ासिम ख़ूई रिज़वानुल्लाह तआला अलैह के दुरूस में शिरकत की। नजफ़ में फ़िक़्ही मसाइल को नुसूस, उसूली क़वाइद, इल्म-ए-रिजाल और अक़ली इस्तिदलाल की बुनियाद पर परखने को ख़ुसूसी अहमियत हासिल थी, और आयतुल्लाहिल-उज़्मा वहीद ख़ुरासानी रिज़वानुल्लाह तआला अलैह ने उसी माहौल में अपना तहक़ीक़ी मनहज मज़ीद पुख़्ता किया। तक़रीबन 12 साल नजफ़ में तदरीस व तहक़ीक़ के बाद ईरान वापसी और क़ुम में मुस्तक़िल क़याम ने उन्हें इस मक़ाम पर पहुँचाया, जहाँ उनका दर्स हौज़ा के मुमताज़ इल्मी हलक़ों में शुमार होने लगा।

उनका बुनियादी तख़स्सुस फ़िक़्ह और उसूल-ए-फ़िक़्ह था। फ़िक़्ह-ए-जाफ़री में इज्तिहाद का मतलब सिर्फ़ रिवायात या किताबों से मसाइल नक़्ल करना नहीं, बल्कि क़ुरआन, सुन्नत, इज्मा और अक़्ल की रोशनी में शरई हुक्म तक पहुँचने की इल्मी सलाहियत का इस्तेमाल है। उनके फ़िक़्ही मनहज में दलाइल की जामे तहक़ीक़, साबिक़ा फ़ुक़हा रिज़वानुल्लाह तआला अलैहिम के नज़रियात का तक़ाबुली मुतालेआ, उसूली मबानी की अहमियत और इल्मी तन्क़ीद नुमायाँ थीं। वह किसी मसले पर गुफ़्तगू करते हुए मुख़्तलिफ़ अक़वाल, रिवायात, सनदों और उसूली मबानी का जायज़ा लेते और किसी मारूफ़ नज़रिये को महज़ शोहरत की बुनियाद पर क़बूल करने के बजाय उसके दलाइल का तज़ज़िया करते। उनके दर्स में शेख़ तूसी रिज़वानुल्लाह तआला अलैह, मुहक़्क़िक़ हिल्ली रिज़वानुल्लाह तआला अलैह, अल्लामा हिल्ली रिज़वानुल्लाह तआला अलैह, शहीद-ए-अव्वल व सानी रिज़वानुल्लाह तआला अलैहिमा, मुहक़्क़िक़ करकी रिज़वानुल्लाह तआला अलैह, शेख़ अंसारी रिज़वानुल्लाह तआला अलैह और आख़ुंद ख़ुरासानी रिज़वानुल्लाह तआला अलैह समेत दीगर फ़ुक़हा के नज़रियात ज़ेर-ए-बहस आते और उनके दरमियान इल्मी इख़्तिलाफ़ात व इस्तिदलाली पहलू वाज़ेह किए जाते। उनके नज़दीक किसी फ़िक़्ही नतीजे तक पहुँचने के लिए उसूली बुनियादों का दुरुस्त होना ज़रूरी है, और वह किसी बड़े फ़क़ीह के नज़रिये को भी दलील व बुरहान की रोशनी में ज़ेर-ए-बहस लाने को इज्तिहादी आज़ादी और इल्मी दियानत की अलामत समझते थे।

उसूल-ए-फ़िक़्ह उनकी अज़मत का नुमायाँ तरीन मैदान था। यह वह इल्म है जिसके ज़रिये मुज्तहिद शरई अहकाम के इस्तिन्बात के क़वाइद व तरीक़ा-ए-कार को समझता है। उनके दर्स में उसूली मबाहिस को ग़ैर-मामूली तफ़सील व दिक़्क़त के साथ बयान किया जाता था। वह किसी नज़रिये की तशरीह पर इक्तिफ़ा नहीं करते, बल्कि उसके तारीख़ी पस-मंज़र, मुख़्तलिफ़ मकातिब, दलाइल, इह्तिमालात और नक़ाइस का जायज़ा लेते थे। ख़ुसूसन शेख़ अंसारी रिज़वानुल्लाह तआला अलैह, आख़ुंद ख़ुरासानी रिज़वानुल्लाह तआला अलैह, मुहक़्क़िक़ नाएनी रिज़वानुल्लाह तआला अलैह, मुहक़्क़िक़ इराक़ी रिज़वानुल्लाह तआला अलैह और मुहक़्क़िक़ इस्फ़हानी रिज़वानुल्लाह तआला अलैह के नज़रियात का तज़ज़िया उनके मबाहिस का अहम हिस्सा था। उनके दर्स की ख़ुसूसियत यह थी कि वह तलबा को सिर्फ़ मालूमात नहीं देते, बल्कि इज्तिहादी मनहज सिखाते थे, यानी तालिब-ए-इल्म यह भी समझ सके कि किसी आलिम ने अपना नज़रिया किस दलील पर क़ायम किया, उस पर क्या एतराज़ हो सकता है और जवाब में कौन सा इस्तिदलाल पेश किया जा सकता है। यही फ़र्क़ एक हाफ़िज़-ए-अक़वाल और साहिब-ए-इज्तिहाद मुहक़्क़िक़ के दरमियान है।

उनके तदरीसी मनहज का क़ाबिल-ए-तवज्जो पहलू तलबा में मुस्तक़िल इल्मी फ़िक्र और इस्तिन्बात की सलाहियत पैदा करना था। उनके दुरूस में एक मौज़ू के मुख़्तलिफ़ पहलुओं पर इस क़दर तफ़सीली गुफ़्तगू होती कि तलबा को अस्ल मआख़िज़ की तरफ़ रुजू करना पड़ता और बाज़ औक़ात एक दर्स की तहक़ीक़ के लिए मुतअद्दिद किताबों का मुतालेआ करना पड़ता। इस तरीक़े से तालिब-ए-इल्म अक़वाल को अस्ल मआख़िज़ से समझता, दलाइल की क़ुव्वत व कमज़ोरी परखने, मुख़्तलिफ़ मकातिब से वाक़िफ़ होने, इल्मी तन्क़ीद का सलीक़ा सीखने और इस्तिन्बात में इस्तिक़लाल व एतमाद पैदा करने की सलाहियत हासिल करता। यह मनहज याद दिलाता है कि हौज़ा का मक़सद सिर्फ़ उलमा की तादाद बढ़ाना नहीं, बल्कि ऐसे मुहक़्क़िक़ीन व मुज्तहिदीन तैयार करना है, जो नए मसाइल का इल्मी हल पेश कर सकें।

फ़िक़्ह-ए-जाफ़री में हदीस का मुतालेआ सिर्फ़ मत्न पढ़ने का नाम नहीं। सनद, रावियों की वसाक़त, तारीख़ी पस-मंज़र, रिवायात के दरमियान तत्बीक़ और दलालत का जायज़ा भी ज़रूरी है। उनके मनहज में हदीस, रिजाल और फ़िक़्ह के बाहमी ताल्लुक़ को ख़ुसूसी अहमियत हासिल थी। किसी रिवायत से हुक्म अख़ज़ करने के लिए यह देखना ज़रूरी है कि सनद मोतबर है या नहीं, अल्फ़ाज़ का हक़ीक़ी मफ़हूम क्या है, उसी मौज़ू पर दूसरी रिवायात मौजूद हैं या नहीं, ज़ाहिरन तआ़रुज़ हो तो उसकी इल्मी तौजीह क्या है और रिवायत को क़ुरआन व दीगर क़तई उसूलों के साथ कैसे समझा जाए। इन्हीं मराहिल के बग़ैर इस्तिन्बात मुकम्मल नहीं होता।

उनकी इल्मी दिलचस्पी फ़िक़्ह व उसूल तक महदूद नहीं थी। वह क़ुरआन की तफ़सीर, आयात के मफ़ाहीम, तफ़सीरी रिवायात और मआरिफ़-ए-क़ुरआनी पर भी गुफ़्तगू करते और क़ुरआन को दीनी मआरिफ़ का बुनियादी सरचश्मा समझने और अहल-ए-बैत अलैहिमुस्सलाम की तालीमात के ज़रिये उसकी सही मारिफ़त हासिल करने पर ज़ोर देते थे। अक़ाइद व इल्म-ए-कलाम में भी उनकी तवज्जो नुमायाँ थी। उनके नज़दीक तालिब-ए-इल्म के लिए सिर्फ़ फ़िक़्ही महारत काफ़ी नहीं, बल्कि तौहीद, नुबुव्वत, इमामत व मआद की मज़बूत मारिफ़त भी ज़रूरी है। वह ताकीद करते कि तुल्लाब अक़ाइद को महज़ ख़ानदानी माहौल या जज़्बाती वाबस्तगी पर क़बूल न करें, बल्कि इल्मी दलील व मारिफ़त के साथ समझें। मसला-ए-इमामत और मक़ाम-ए-अहल-ए-बैत अलैहिमुस्सलाम उनकी गुफ़्तगू का मरकज़ी मौज़ू था और उनके नज़दीक उलूम की तहसील का हक़ीक़ी मक़सद इंसान को ख़ुदा और हुज्जत-ए-ख़ुदा की मारिफ़त के क़रीब करना है।

इब्तिदाई ज़िंदगी में उन्होंने मिर्ज़ा अबुल क़ासिम इलाही और मिर्ज़ा महदी आश्तियानी से उलूम-ए-अक़लिया व फ़लसफ़ा पढ़ा, ताहम बाद में वह फ़लसफ़ियाना मबाहिस को दीनी अक़ाइद की तशरीह व इस्बात का वाहिद या लाज़मी मेयार बनाने के बारे में तन्क़ीदी मौक़फ़ रखते थे। उनके नज़दीक अक़ाइद की बुनियाद क़ुरआन, मोतबर सुन्नत और मज़बूत अक़ली इस्तिदलाल पर होनी चाहिए और मआरिफ़-ए-अहल-ए-बैत अलैहिमुस्सलाम को किसी फ़लसफ़ियाना मकतब की इस्तिलाहात व मफ़रूज़ात के ताबे नहीं करना चाहिए। इस मौक़फ़ को समझने के लिए उनकी तक़ारीर व दुरूस का अस्ल मत्न देखना ज़रूरी है, क्योंकि फ़लसफ़ा की बाज़ फ़ुरूआत से इख़्तिलाफ़ और तमाम उलूम-ए-अक़लिया की नफ़ी दो अलग बातें हैं।

उनके नज़दीक फ़िक़्ह, उसूल, हदीस व तफ़सीर की तहसील का बुनियादी मक़सद मआरिफ़-ए-अहल-ए-बैत अलैहिमुस्सलाम की मारिफ़त व तरवीज था। वह अइम्मा-ए-मासूमीन अलैहिमुस्सलाम के मक़ाम, इल्म, इस्मत, विलायत व दीनी रहनुमाई पर ख़ुसूसी तवज्जो देते थे। उनकी तक़रीरों में अमीरुल-मोमिनीन इमाम अली अलैहिस्सलाम की विलायत, हज़रत फ़ातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा की अज़मत, इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की क़ुर्बानी और इमाम ज़माना अज्जलल्लाहु तआला फ़रजहुश्शरीफ़ की मारिफ़त नुमायाँ थी और उनका तरज़-ए-बयान इल्मी इस्तिदलाल के साथ क़ल्बी वाबस्तगी का इम्तिज़ाज रखता था। हज़रत फ़ातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा से उनकी गहरी वाबस्तगी थी। वह अय्याम-ए-अज़ा-ए-फ़ातिमी को दीनी शुऊर, तारीख़-ए-इस्लाम और इमामत की मारिफ़त के फ़रोग़ का अहम मौक़ा समझते थे। उनकी कोशिशों से 3 जमादि-उस-सानी को हज़रत फ़ातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा की शहादत की मुनासिबत से छुट्टी का मुतालबा नुमायाँ हुआ, जो बाद में ईरान में सरकारी छुट्टी की सूरत इख़्तियार कर गया। उनके नज़दीक हज़रत फ़ातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा की मारिफ़त रसूल-ए-अकरम सल्लल्लाहु अलैहि व आलिहि व सल्लम की रिसालत, अमीरुल-मोमिनीन अलैहिस्सलाम की विलायत और इस्लामी तारीख़ के अहम हक़ाइक़ को समझने का बुनियादी ज़रिया थी। इसी तरह इमाम ज़माना अज्जलल्लाहु तआला फ़रजहुश्शरीफ़ से उनकी गहरी वाबस्तगी थी। वह मारिफ़त, दुआ, तवस्सुल और इंतिज़ार-ए-ज़ुहूर पर ख़ुसूसी तवज्जो देते और फ़रमाते कि इमाम अलैहिस्सलाम से तअल्लुक़ सिर्फ़ अक़ीदत तक महदूद नहीं, बल्कि एक ऐसी ज़िम्मेदारी है, जो किरदार, अख़लाक़, इबादत और मुआशरती ज़िंदगी में ज़ाहिर होनी चाहिए। हक़ीक़ी मुन्तज़िर वह है, जो अपनी ज़िंदगी को इमाम अलैहिस्सलाम की ख़ुशनूदी के मुताबिक़ बनाने की कोशिश करे।

उनकी मरजईयत का अहम पहलू शरई सवालों के जवाबात और दीनी रहनुमाई था। मरजा का काम सिर्फ़ इन्फ़िरादी इबादात के मसाइल बयान करना नहीं, बल्कि मुआशरती, इक़्तिसादी, ख़ानदानी, तिजारती और जदीद ज़िंदगी से मुतअल्लिक़ शरई मसाइल का हल फ़राहम करना भी है। उनके फ़िक़्ही नज़रियात में इबादात, मुआमलात, निकाह व तलाक़, तिजारत, हुक़ूक़, ख़ुम्स, ज़कात, हज व दीगर अब्वाब शामिल हैं। उनकी आरा का मुताला उनके रस्मी इस्तिफ़्ताआत व तौज़ीह-उल-मसाइल के ज़रिये किया जाना चाहिए, क्योंकि अस्ल फ़तवा और इहतियाती अहकाम में फ़र्क़ मल्हूज़ रखना ज़रूरी है। क़ुम में उनकी तदरीस का बड़ा नतीजा एक मज़बूत इल्मी हलक़े की तश्कील था। उनके शागिर्दों ने फ़िक़्ह, उसूल, हदीस व तफ़सीर में सरगर्मियाँ जारी रखीं और उनके दर्स से वाबस्ता मुतअद्दिद अफ़ाज़िल ने तदरीस व तहक़ीक़ में नुमायाँ ख़िदमात अंजाम दीं। इस तरह उन्होंने नजफ़ के इस्तिदलाली व तहक़ीक़ी मनहज को क़ुम के इल्मी माहौल में मज़ीद मज़बूत किया। उनकी मीरास सिर्फ़ ज़ाती तसानीफ़ तक महदूद नहीं, बल्कि उन शागिर्दों व इल्मी हलक़ों में भी मौजूद है, जिन्होंने उनसे इस्तिफ़ादा किया।

किसी बड़े आलिम का मुतालेआ सिर्फ़ मद्ह से मुकम्मल नहीं होता, बल्कि मनहज, असरात व मबाहिस का ग़ैर-जानिबदाराना तज़ज़िया भी ज़रूरी है। उनके बाज़ शागिर्दों ने उनके दर्स की ग़ैर-मामूली तफ़सील, उसूली मबाहिस की वुसअत और तहक़ीक़ के तवील मराहिल की निशानदेही की।

आयतुल्लाहिल-उज़्मा वहीद ख़ुरासानी रिज़वानुल्लाह तआला अलैह की ज़िंदगी बताती है कि हक़ीक़ी आलिम की शख़्सियत कई इल्मी व रूहानी जिहात का मजमूआ होती है: फ़िक़्ह में गहराई, उसूल में दिक़्क़त, हदीस में बसीरत, तफ़सीर में मारिफ़त, अक़ाइद में इस्तिहकाम, अहल-ए-बैत अलैहिमुस्सलाम से मोहब्बत और इमाम ज़माना अज्जलल्लाहु फ़रजहुश्शरीफ़ से तवस्सुल। उनकी अज़मत का अहम मेयार यह भी है कि उन्होंने शागिर्दों को सिर्फ़ अक़वाल याद करने की तालीम नहीं दी, बल्कि तहक़ीक़, तन्क़ीद, इस्तिदलाल व इज्तिहाद का तरीक़ा सिखाने पर तवज्जो दी। आज उनकी वफ़ात के बाद उनके मक़ाम का तक़ाज़ा है कि उनके अफ़कार को जज़्बाती अक़ीदत तक महदूद न रखा जाए, बल्कि उनकी मीरास को तहक़ीक़, तदवीन, तदरीस व मुताले के ज़रिये ज़िंदा रखा जाए। उनकी ज़िंदगी का सबसे बड़ा पैग़ाम यही है कि इल्म को ख़ुदा की बंदगी, फ़िक़ाहत को तक़वा, विलायत को मारिफ़त और इंतिज़ार-ए-इमाम ज़माना अज्जलल्लाहु फ़रजहुश्शरीफ़ को अमली इस्लाह-ए-नफ़्स व मुआशरा के साथ मर्बूत रखा जाए।

ख़ुदावंद-ए-मुतआल बिहक़्क़-ए-मोहम्मद व आल-ए-मोहम्मद अलैहिमुस्सलाम इस अज़ीम फ़क़ीह व मरजा-ए-आली क़द्र को जवार-ए-रहमत में आला मक़ाम अता फ़रमाए, उनकी इल्मी व दीनी ख़िदमात को बाक़ियात-उस-सालिहात में शुमार करे और उनके शागिर्दों, मुक़ल्लिदीन, अहल-ए-ख़ाना और तमाम सोगवारों को सब्र-ए-जमील अता फ़रमाए।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha