۱۵ تیر ۱۴۰۳ |۲۸ ذیحجهٔ ۱۴۴۵ | Jul 5, 2024
हुज्जत-उल-इस्लाम सैयद जावद मज़लूमी

हौजा / हुज्जत-उल-इस्लाम वल मुसलेमीन सैयद जावद मजलूमी, कुरान की गतिविधियों के सरगर्म कार्यकर्ताओ से एक थे, जिन्होंने रजा असियाबानी के साथ मिलकर "नूरुल-जनान" और "जामेउल अहादीस" कुरानिक सॉफ्टवेयर बनाने के लिए अथक प्रयास किया। 2002 मे उन्हे कुरानी गतिविधियों के संवर्धन और विकास केंद्र एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्रालय द्वारा खादिमुल कुरान चुना गया था।

हौज़ा न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट अनुसार ईरान के सर्वोच्च नेता सैय्यद अली ख़ामेनेई के अंतर्राष्ट्रीय मामलों हज और जियारत के उप प्रमुख सैय्यद जावद मजलुमी का निधन हो गया है।

दिवंगत हुज्जत-उल-इस्लाम मजलूमी का जन्म ईरान के प्रांत ज़िनजान में हुआ था। 17 वर्ष की आयु मे उन्होने धार्मिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए ईरान के पवित्र शहर क़ुम के मदरसा में प्रवेश किया। 27 वर्ष की आयु तक  न्यायशास्त्र और सिद्धांत सिखाने में लगे रहे। उन्होंने दर्शनशास्त्र में डॉक्टरेट भी प्राप्त की।

हुज्जत-उल-इस्लाम वल मुसलेमीन सैयद जावद मजलूमी, कुरान की गतिविधियों के सरगर्म कार्यकर्ताओ से एक थे, जिन्होंने रजा असियाबानी के साथ मिलकर "नूरुल-जनान" और "जामेउल अहादीस" कुरानिक सॉफ्टवेयर बनाने के लिए अथक प्रयास किया। 2002 मे उन्हे कुरानी गतिविधियों के संवर्धन और विकास केंद्र एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्रालय द्वारा खादिमुल कुरान चुना गया था।
2010 से इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता के कार्यालय मे सांस्कृतिक मामलों के उप प्रभारी थे और पिछले साल ही  इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अल उज़मा सैय्यद अली ख़ामेनेई के अंतर्राष्ट्रीय मामलों का उप प्रमुख चुना गया था।

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .