۱۱ تیر ۱۴۰۳ |۲۴ ذیحجهٔ ۱۴۴۵ | Jul 1, 2024
महिला

हौज़ा/नाइजीरियाई इस्लामिक संगठनों ने मुस्लिम महिलाओं के हिजाब पहनने के अधिकार और उनके खिलाफ भेदभाव को खत्म करने पर जोर दिया हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,नाइजीरिया की मुस्लिम महिला संघ, नाइजीरिया के मुस्लिम छात्र संघ, अलमोमिनात मुस्लिम सार्वजनिक मामलों के केंद्र और मुस्लिम पेशेवरों की एसोसिएशन सहित 18 इस्लामी संगठन ने विश्व हिजाब दिवस के अवसर पर, इस बात पर जोर दिया कि वह नकाबपोश मुस्लिम महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव और उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट हैं।
इस संगठनों ने कहा कि अदालती प्रगति के बावजूद, नाइजीरियाई माध्यमिक विद्यालयों में कई महिलाएं और विशेष रूप से हिजाब छात्र अभी भी सार्वजनिक और निजी स्थानों पर भेदभाव का शिकार हैं।


हिजाब राइट्स एडवोकेसी इनिशिएटिव अनुसार, वैश्विक हिजाब आंदोलन मुस्लिम महिलाओं के अपराधीकरण, भेदभाव और उत्पीड़न के खिलाफ एक एकजुट आवाज हैं।
फेडरेशन ऑफ मुस्लिम वूमेन ऑफ नाइजीरिया (FOMWAN) ने भी देश में महिलाओं की सुरक्षा के बारे में अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की और कहा कि मुस्लिम और गैर-मुस्लिम दोनों महिलाएं लैंगिक भेदभाव से सुरक्षित होने की हक़दार हैं।

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .