मंगलवार 12 सितंबर 2023 - 18:39
परचमे गुंबदे हरम ए इमामे अली रज़ा अ.स
मशहद ईरान की ज़ियारत

हौज़ा/हज़रत इमाम अली रज़ा अलैहिस्सलाम फाउंडेशन ताल कटोरा लखनऊ की ओर से परचमे गुंबदे हरमे इमामे अली ए रज़ा मशहद ईरान की ज़ियारत कर्बला अज़ीमुल्लाह खान लखनऊ में कराई जायगी

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,हर साल की तरह इस साल भी बा मुनासेबत ए शहादत ए हज़रत 29 सफर मुताबिक 16 सितम्बर 2023 बरोज सनीचर नमाज़ ए मगरिबैन के बाद कर्बला अजीमुल्लाह खान ताल कटोरा लखनऊ (शबीहे हरमे हज़रत इमाम अली ए रज़ा अलैहिस्सलाम में बमुनासिबते शहादते हज़रत इमाम अली ए रिजा अलैहिस्सलाम एक मजलिसे अजा का इनेकाद किया जा रहा हैं।

जिस को आली जनाब मौलाना सैय्यद रजी हैदर साहब ईरान कल्चर हाउस देहली खिताब फरमाएंगे

मजलिस के बाद शबीहे हरमे हज़रत मासूम ए कुम से परचमे गुंबदे हरमे इमामे अली ए रिजा मशहद ईरान, मोमेनीन नौहा ख्वानी व सीना जनी करते हुए कर्बला अजीमुल्लाह खान तक ले जाएंगे

लेहाज तमाम मोमिनीन से गुजारिश है कि ज्यादा से ज्यादा तादाद में तशरीफ लाएं और इमाम के गुंबद से आए हुए परचमो की जियारत से फैजयाब हो

नोट:नमाजे मगरिबैन बा जमाअत अदा होगी उस के फौरन बाद मजलिसे अजा शुरू हो जाएगी

मिनजानिब - A. I. R Charitable Foundation Lucknow

हज़रत इमाम अली ए रिजा अलैहिस्सलाम फाउन्डेशन ताल कटोरा लखनऊ

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha