हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,लाहौर में वफ़ाकुल मदरिस शिया पाकिस्तान के सदर आयतुल्लाह हाफ़िज़ सैयद रियाज़ हुसैन नजफ़ी ने रहबरे मुअज़्ज़म आयतुल्लाह अल उज़मा सैयद अली ख़ामनाई की शहादत पर गहरे रंज व ग़म का इज़हार किया।और गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए एक शोक संदेश जारी किया है।
शोक संदेश कुछ इस प्रकार है:
इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहे राजेऊन
बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्राहीम
उन्होंने कहा कि फ़िलिस्तीनी अवाम के सरपरस्त और ग़मख़्वार, तथा इस्तेकबारी ताक़तों के दुश्मन इस दुनिया से रुख़्सत हो गए हैं। हम ईरानी क़ौम के इस ग़म में बराबर के शरीक हैं।
उन्होंने कहा कि आयतुल्लाह ख़ामनाई सिर्फ़ ईरान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के मुसलमानों और इंसानों के भी रहबर थे। अपने रवैये और पालिसियों के ज़रिए उन्होंने यह साबित किया कि ईरान उम्मते मुस्लिमा की नुमाइंदगी करता है।
उनका कहना था कि आयतुल्लाह ख़ामनाई सिर्फ़ सियासी ही नहीं बल्कि एक बड़ी इल्मी शख्सियत भी थे।और बेसहारा के मसीहा थें।
हम अल्लाह ताआला से दुआ करते हैं कि मरजय तकलीद और हज़रत आयतुल्लहिल उज़मा ख़ामेनई को अपनी विशाल दया और खुशी में सम्मिलित करे। और अल्लाह ताला से दुआ करते हैं कि शाहिद के परिवार वालों को सब्र आता करें
सैयद रियाज़ हुसैन नजफ़ी
आपकी टिप्पणी