शुक्रवार 17 अप्रैल 2026 - 20:59
हिंदुस्तान के मशहूर खतीब हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन मौलाना वसी हसन खान ने हिंदुस्तान में रहबर ए इंक़िलाब के प्रतिनिधि की खिदमत में खिराज ए अकीदत पेश की

हौज़ा / हिंदुस्तान के मशहूर ख़तीब हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन मौलाना वसी हसन खान ने हिंदुस्तान में ईरान के रहबर-ए-इंक़िलाब के प्रतिनिधि आयतुल्लाह डॉक्टर हकीम इलाही की खिदमत में खिराज ए अकीदत पेश की।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,हिंदुस्तान के मशहूर ख़तीब हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन मौलाना वसी हसन खान ने हिंदुस्तान में ईरान के रहबर-ए-इंक़िलाब के प्रतिनिधि आयतुल्लाह डॉक्टर हकीम इलाही की खिदमत में खिराज ए अकीदत पेश की।

इस मौके पर मौलाना वसी हसन खान ने फैजाबाद और हिंदुस्तान के तमाम मुसलमानों (शिया और सुन्नी) की तरफ से ईरान में हाल ही में शहीद हुए तमाम लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और हमदर्दी का इज़हार किया।

मौलाना वसी हसन खान ने कहा,हम सब ईरान के साथ खड़े हैं। चाहे वह शिया हो या सुन्नी ,पूरा हिंदुस्तानी मुसलमान इस मुश्किल घड़ी में ईरान के साथ है। हमारी बैय्यत रहबर ए मुक़ाम हज़रत आयतुल्लाह मुज़्तबा ख़ामेनेई हाफ़िज़ाहुल्लाह के हाथ पर है।

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि यह सिर्फ एक सियासी बयान नहीं, बल्कि एक ईमानी और इंक़िलाबी मोक़िफ़ है। उन्होंने ईरान के शोहदा की कुर्बानियों को इस्लामी उम्मत की सरमाया-ए-इज़्ज़त क़रार दिया और कहा कि हिंदुस्तान के मुसलमान हर हाल में विलायत-ए-फ़क़ीह और मुक़ावमत की इस राह पर क़ायम हैं।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha