रविवार 7 जून 2026 - 17:53
शरई अहकाम । शराब पीने वाले रिश्तेदार से मेल-जोल का हुक्म

आयतुल्लाहिल उज़्मा सुब्हानी ने उस सभा में शामिल होने को जायज़ नहीं माना है जिसमें शराब पी जाती हो और उन्होंने ऐसे स्थान को छोड़ देने पर ज़ोर दिया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, आयतुल्लाह उज़्मा सुब्हानी (द) ने शराब का सेवन करने वाले किसी रिश्तेदार के साथ मेल-जोल (आना-जाना) के हुक्म के बारे में पूछे गए एक धार्मिक प्रश्न का उत्तर दिया है। शरई अहकाम मे रुचि रखने वालो के लिए पूछे गए सवाल और उसके जवाब का पाठ प्रस्तुत है।

प्रश्न: क्या उस बहन या भाई के साथ, जो शराब का सेवन करता है—भले ही उसे पहले कई बार समझाया और चेतावनी दी गई हो—शरीयत की दृष्टि से फिर भी मिलना-जुलना जारी रखना चाहिए या उससे संबंध तोड़ देना चाहिए? कृपया आयतुल्लाह सुब्हानी के फ़तवे के अनुसार मार्गदर्शन दें।

उत्तर आयतुल्लाह उज़्मा सुब्हानी: जिस सभा में शराब पी जा रही हो, उसमें शामिल होना चाहिए नहीं, बल्कि उस सभा को छोड़ देना चाहिए। लेकिन इसके साथ-साथ रिश्तेदारी तोड़ना हराम है, बशर्ते वह रिश्तेदार मुसलमान हो। और उन्हें नसीहत भी करते रहना चाहिए।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha