हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, आयतुल्लाह शहीद सय्यद अली ख़ामेनेई ने नमाज़ के दौरान सज्दगाह खो जाने के संबंध में पूछे गए एक सवाल का जवाब दिया है, जिसे पाठकों की जानकारी के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है।
नमाज़ के दौरान सज्दगाह खो जाना
सवाल: यदि नमाज़ के दौरान सज्दगाह मेरे छोटे बच्चे द्वारा उठा लिया जाए और मेरे पास ऐसी कोई चीज़ भी उपलब्ध न हो, जिस पर शरीयत के अनुसार सजदा करना सही हो, तो मुझे क्या करना चाहिए?
जवाब: यदि नमाज़ पढ़ने वाले व्यक्ति की नमाज़ के दौरान वह चीज़ खो जाए, जिस पर वह सजदा कर रहा है और उसके पास कोई ऐसी दूसरी चीज़ भी उपलब्ध न हो, जिस पर सजदा करना सही हो, तो यदि नमाज़ का समय पर्याप्त हो, उसे नमाज़ तोड़ देनी चाहिए। लेकिन यदि नमाज़ का समय कम हो, तो ऐसी स्थिति में यदि उसके कपड़े सूती या लिनन (अलसी के रेशे) के बने हों अथवा उनमें कपास या लिनन का कपड़ा शामिल हो, तो उसे उसी पर सजदा करना चाहिए। एहतियात यह है कि जब तक सूती या लिनन के कपड़े पर सजदा करना संभव हो, तब तक किसी दूसरी चीज़ अर्थात इन कपड़ों के अलावा किसी अन्य चीज़ पर सजदा न करे।
यदि उसके पास ऐसा कपड़ा भी उपलब्ध न हो, तो एहतियात-ए-वाजिब के अनुसार उसे अपने हाथ की पीठ पर सजदा करना चाहिए।
आपकी टिप्पणी