۱۵ تیر ۱۴۰۳ |۲۸ ذیحجهٔ ۱۴۴۵ | Jul 5, 2024
कश्मीर

हौज़ा/ अध्यापक जमिया इमाम अमीरुल मोमिनीन अ.ल. नजफी हाउस मुंबई ने कहा कि हमें अमल करते वक्त सोच लेना चाहिए कि यह हमारे आमाल इमामे ज़माना अलैहिस्सलाम के सामने पेश होंगें, तो आइए हम अपने आमाल से अपने आपको इमामे ज़माना अलैहिस्सलाम का हकीकी आशिक साबित करें।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , हज़रत इमामें ज़माना अलैहिस्सलाम के जन्मदिन के अवसर पर
झुलान उड़ी कश्मीर में अंजुमन ए नासिराने इमाम मेंहदी अलैहिस्सलाम की ओर से एक जश्न का आयोजन किया गया
15 शाबान हज़रत इमामे ज़माना अलैहिस्सलाम की जन्म तिथि के अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया मस्जिदे अबू तालिब झूलान में यह जश्न आयोजित हुआ इस प्रोग्राम की शुरुआत तिलावते कुरआन करीम से हुई उसके बाद शोअरा ने बेहतरीन शेर पेश किए


इस महफिल में विशेष अतिथि के रूप में अध्यापक जमिया इमाम अमीरुल मोमिनीन अ.ल. नजफी हाउस हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन सैय्यद मोहम्मद कैसर ने सभा को संबोधित किया, उन्होंने अपने बयान में कहा कि हमें अमल करते वक्त सोच लेना चाहिए कि यह हमारे आमाल इमामे ज़माना अलैहिस्सलाम के सामने पेश होंगें, तो आइए हम अपने आमाल से अपने आपको इमामे ज़माना अलैहिस्सलाम का हकीकी आशिक साबित करें।

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .