۱۳ تیر ۱۴۰۳ |۲۶ ذیحجهٔ ۱۴۴۵ | Jul 3, 2024
हज

हौज़ा/सऊदी अरब में 45 डिग्री तापमान होने के बावजूद तीर्थयात्रियों ने मक्का की ग्रैंड मस्जिद से करीब 8 किमी दूर मीना की ओर जाना शुरू किया

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,मक्‍का में तवाफ और काबा में परिक्रमा के साथ ही हज की तीर्थयात्रा शुरू हो गई है। सफेद कपड़ों में मुसलमानों तीर्थयात्रियों की भीड़ इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल काबा की परिक्रमा कर रही है।

उनकी प्रार्थनाएं सऊदी की हवा में गूंजने लगी हैं।हर साल शुरू होने वाली हज यात्रा इस बार एतिहासिक है। माना जा रहा है कि इस साल तीर्थयात्रियों की रिकॉर्ड भीड़ एतिहासिक है जिसे इससे पहले कभी नहीं देखा गया।

सऊदी हज और उमरा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि इस साल, हम इतिहास की सबसे बड़ी हज यात्रा देखने वाले हैं। इस बार 25 लाख से ज्‍यादा मुसलमानों के इसमें शामिल होने की उम्‍मीद है।

मेना को तीर्थयात्रियों के लिए तैयार किया गया है इस साल का हज एक चुनौती है। इस बार तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।तीर्थयात्रा की तारीख चंद्र कैलेंडर पर निर्भर है।

सऊदी अधिकारियों ने कहा कि 32,000 से ज्‍यादा स्वास्थ्यकर्मी और हजारों एंबुलेंस हीटस्ट्रोक, डि-हाईड्रेशन और थकावट जैसे मामलों के इलाज के लिए तैयार हैं। इस्लामिक नियमों के मुताबिक हर सक्षम मुस्लिम वयस्क को यह तीर्थयात्रा करना अनिवार्य है इसे धर्म के पांच स्तंभों में से एक माना जात है।

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .