बुधवार 1 अप्रैल 2026 - 23:28
दुनिया के साम्राज्यवाद के खिलाफ़ मुक़ावमत के समर्थन की पुनरावृत्ति

हौज़ा / इंकेलाब ए इस्लामी के रहबर हज़रत आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनई ने हिज़्बुल्लाह लेबनान के प्रमुख हुज्जतुल इस्लाम शेख़ नईम कासिम के नाम एक महत्वपूर्ण पैग़ाम में अमेरिका और ग़ासिब इज़राइली सरकार के खिलाफ़ प्रतिरोध व संघर्ष के समर्थन की पुनरावृत्ति की है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , हिज़्बुल्लाह लेबनान ने एक बयान में कहा है कि इस्लामी इंकेलाब के रहबर हज़रत आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनई ने हिज़्बुल्लाह के प्रमुख शेख नईम कासिम के नाम अपने पैग़ाम में इमाम ख़ामेनई शहीद आयतुल्लाह अली ख़ामेनई की शहादत पर उनकी ओर से शोक और हमदर्दी पर शुक्रिया अदा किया।

पैग़ाम में रहबर-ए-इंकलाब ने इस बात पर ज़ोर दिया कि उम्मत-ए-मुस्लिमा के सबसे कठिन दुश्मनों, यानी अमेरिका और सियोनी सरकार के मुक़ाबले में साबित-क़दमी और दृढ़ता और स्थिरता शहीद इमाम ख़ामेनई की सबसे प्रमुख विशेषताओं में से एक थी।

उन्होंने आगे कहा कि इस अज़ीम (महान) रहबर की क़यादत में मुक़ावमत का रास्ता मुसलसल  जारी रहा और इस रास्ते की सच्चाई की गवाही उन अज़ीम शोहदा ने दी, जिनमें हाज क़ासिम सुलेमानी और सिपाह-ए-पासदारान व फौज के अन्य उच्च कमांडर शामिल हैं।

आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनई ने ताकीद की कि इस्लामी मुक़ावमत का इतिहास जद्दो-जहद शुजाअत और क़ुर्बानी से भरा हुआ है, जहाँ मुक़ावमती रहनुमाओं (प्रतिरोध नेताओं) ने बिना किसी डर के उम्मत के बचाव के लिए अपनी जानें क़ुर्बान कर दीं।

हिज़्बुल्लाह के नेता, शहीद और सैयद अब्बास मूसवी से लेकर सैयद हसन नसरुल्लाह और सैयद हाशिम सफ़ीउद्दीन तक, इस राह के हक़ीक़ी वास्तविक और साबित-क़दम नमूने रहे हैं।

रहबर-ए-इंकेलाब-ए-इस्लामी ने शेख नईम कासिम को मुख़ातिब करते हुए कहा कि इस हसास दौर में मुक़ावमत की क़यादत की ज़िम्मेदारी आपके कंधों पर है।

उन्होंने इस एतिमाद का इज़हार किया कि शेख नईम कासिम अपनी होशियारी, ज़हानत (बुद्धिमत्ता) और शुजाअत (साहस) के ज़रिए सियोनी दुश्मन को शिकस्त देंगे और लेबनानी जनता को इज़्ज़त व सआदतमंद बनाएंगे।

आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनई ने ताकीद की कि इस्लामी जम्हूरी-ए-ईरान (इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान) सियोनी सरकार और अमेरिका के मुक़ाबले में मुक़ावमत का समर्थन जारी रखेगा।

दुनिया के साम्राज्यवाद के खिलाफ़ मुक़ावमत के समर्थन की पुनरावृत्ति

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha