हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,मिस्र में ईरान के हितों के संरक्षण कार्यालय के प्रमुख ने क्षेत्रीय गठबंधन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि, इस्लामी क्रांति के शहीद नेता आयतुल्लाह ख़ामेनेई के ख़ून का बदला निश्चित रूप से लिया जाएगा। मुज्तबा फ़िरदौसीपुर ने कल शुक्रवार को ज़ोर देकर कहा कि, ईरान की सशस्त्र सेनाएँ क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने में सक्षम हैं।
फ़िरदौसीपुर ने समाचार चैनल अल-मयादीन से बातचीत में कहा,क्षेत्र के देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करके ईरान के बुनियादी ढाँचे को निशाना नहीं बनाया जा सकता और यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि ईरान इसका जवाब नहीं देगा।
उन्होंने कहा कि, क्षेत्रीय देशों के बीच एक क्षेत्रीय गठबंधन बनाया जाना चाहिए, जिसमें राजनीतिक, रक्षा और आर्थिक सहयोग को महत्व दिया जाए।
ईरानी राजनयिक ने यह भी ज़ोर देकर कहा कि, अंतरराष्ट्रीय कानून क्षेत्र के देशों को अपनी हवाई और ज़मीनी सीमाओं का इस्तेमाल ईरान पर हमले के लिए शुरुआती ठिकाने के रूप में करने की अनुमति नहीं देता।उन्होंने अमेरिका और इस्राईल को चेतावनी देते हुए कहा कि, इस्लामी गणराज्य ईरान निश्चित रूप से अपने शहीदों, विशेष रूप से अपने शहीद नेता के ख़ून का बदला लेगा।
फ़िरदौसीपुर ने ईरान और मिस्र के संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों देश अपने आपसी संबंधों में मौजूद बाधाओं को दूर करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईरान और मिस्र के संबंध सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और दोनों देशों के बीच लगातार संपर्क बना हुआ है।
आपकी टिप्पणी